ट्रेंडिंग : सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 में चेहरे पर मुस्कान लाने वाले बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की आंखें तब नम हो गईं। उनके परिवार का एक स्पेशल मैसेज दिखाया गया है। शो में एक वीडियो प्ले किया गया जिसमें उनकी पत्नी आयशा श्रॉफ जैकी उनके बेटे टाइगर श्रॉफ का मैसेज दिखाया गया है।
Jackie Shroff gets teary with all the love and support his family showers. Tune in to watch him in the #JackieShroffSpecial tonight on #IndianIdol2020 at 8pm only on Sony TV. @iAmNehaKakkar @VishalDadlani #HimeshReshammiya #AdityaNarayan @FremantleIndia @bindasbhidu pic.twitter.com/w9ExjChUQY
— sonytv (@SonyTV) March 14, 2021
आयशा ने अपने मैसेज में बताया
जब में 13 साल की थीं, तब पहली बार जैकी श्रॉफ से मिली थीं। आयशा कहती हैं, ‘हाय जग्गू, मैं उन्हें रिकॉर्ड शॉप पर मिली थी। हमने केवल 2 मिनट के लिए ही बात की थी। उस शाम जब मैं घर पहुंची तो मैंने अपनी मां से कहा कि मैं आज एक शख्स से मिली, जिससे मैं शादी करूंगी।
आयशा आगे कहती हैं
मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा निर्णय था।आज मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे उनके जैसा शानदार आदमी मिला है। वह एक बहुत ही अच्छे पति हैं। हमेशा मेरे साथ दिया है। वह पूरी दुनिया में सबसे अच्छे पिता है।
Read More : राज्य के इस जिले में लगा नाइट कर्फ्यू, जिला प्रशासन ने लिया फैसला
जैकी श्रॉफ की लव स्टोरी
जैकी की पत्नी आयशा का ये पहली नज़र का प्यार था। वैसे ही जैकी के लिए भी ये पहली नज़र का प्यार था। पिछले महीने अपना 64वां जन्मदिन मना चुके जैकी श्रॉफ की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। जब एक बार जैकी श्रॉफ सड़क के किनारे खड़े थे, तभी उन्हें 13 साल की एक लड़की स्कूल यूनिफॉर्म में बस में बैठी दिखाई दी। जैकी को उस लड़की से पहली ही नजर में प्यार हो गया था। उस रिकॉर्डिंग स्टोर में जहां दोनों की पहली बातचीत हुई थी, तब जैकी ने म्यूजिक एल्बम खरीदने में उस लड़की की सहायता की थी और फिर कुछ साल बात वह लड़की उनकी पत्नी बन गई।

जैकी मां की साड़ी का एक हिस्सा हमेशा अपने साथ रखते हैं
शो के दौरान जैकी श्रॉफ ने यह खुलासा किया वह अपनी मां के बहुत करीब थे। जैकी हमेशा अपने साथ मां की साड़ी का एक कटा हुआ हिस्सा अपने साथ रखते हैं। उन्होंने बताया कि यह उनकी मां की साड़ी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि अब मां तो साथ नहीं है, लेकिन उनकी साड़ी का यह हिस्सा हमेशा उनके साथ रहता है।

Read More : राष्ट्रपति कोविंद ने मिर्जापुर के विंध्याचल मंदिर में की पूजा, सीएम योगी रहे मौजूद
बेटी कृष्णा ने दिया मैसेज
बेटी कृष्णा ने भी उनके लिए खास सन्देश दिया है। वो कहती हैं कि जब भी हमें उनकी कमी महसूस होती थी तो वह शूट से वापस आ जाते थे और हमें गोद में ले लेते थे। और हमे खुशी होता था।













