Koderma : नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार पर पुलिस की कार्रवाई की खबर सामने आई है। मीडिया में वायरल खबरों के मुताबिक बीती रात पुलिस ने उन्हें कस्टडी में लिया है। डॉक्टर से पूछताछ जारी है। जानकारी के अनुसार, हजारीबाग की नाबालिग इलाज के दौरान डॉक्टर के संपर्क में आई थी। मामले में महिला थाना में शिकायत दिये जाने की बात सामने आई है।
सूत्रों के मुताबिक, डॉ. अनिल कुमार को तिलैया डैम ओपी में रखा गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि और आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।









