Ranchi : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जुड़े फेक वीडियो को एडिट कर वायरल करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने झारखंड के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को नोटिस भेजा है। इस पर राजेश ठाकुर ने मीडिया से कहा कि वह कानूनी सलाह लेने के बाद इस पर कोई फैसला लेंगे। पुलिस की तरफ से भेजे गये नोटिस में राजेश ठाकुर को 2 मई को दिन के 10.30 बजे दिल्ली पुलिस के IFSO ऑफिस स्पेशल सेल के तीसरे फ्लोर पर कमरा नंबर 302 में सशरीर हाजिर होने को कहा गया है। खबर है कि नोटिस में राजेश ठाकुर को ट्वीट किये गये वीडियो का सोर्स लाने को कहा गया है। उनसे कहा गया है कि जिस भी मोबाइल/लैपटॉप/टैबलेट से X पर जो वीडियो डाला गया है, उसे लाना है। उनसे यह भी कहा गया है कि संबंधित वीडियो को रिकॉर्ड करने के लिए जिस भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल हुआ है, उसे भी लेकर आना है। नोटिस की अनदेखी करने पर कानून सम्मत कार्रवाई करने की बात कही गई है। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने मीडिया से कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जिस तरह फेक वीडियो वायरल किया जा रहा है, वह बेहद चिंताजनक है। यह न सिर्फ आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है बल्कि देश में आशांति फैलाने के उद्देश्य से भी इस तरह का वीडियो बनाया गया है।
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में DIG आवास पर जवान की मौ*त…
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना
इसे भी पढ़ें :राजधानी के इन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
इसे भी पढ़ें :झारखंड में बैठ USA की महिला के खाते में सेंधमारी, CID ने क्या किया… जानें
इसे भी पढ़ें :डॉ उषा गिरिडीह से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस की एक और लिस्ट जारी, राज बब्बर यहां से लड़ेंगे चुनाव… जानें








