जानें किस देश में आधी रात को निकलता है सूरज

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नॉदर्न नॉर्वे जहां गर्मियों में मिडनाइट सन की घटना बहुत आम बात है. यहां आर्कटिक टाउन और गांवों में रह रहे लोग आधी रात में चांद के बजाय सूरज से आंखमिचौली के आदी हो चुके हैं. उन्हें अचानक सूरज की तेज रोशनी, चिड़ियों का चहचहाने लगना कुछ भी अजीब नहीं लगता. हाल ही में आर्कटिक रेखा पर बसे एक देश से गुजर रहे इंडियन परिवार ने आधीरात में रोशनी देखी तो ये उनके लिए अचंभे की बात थी, उन्होंने वहां की फोटो भी सोशल मीडिया पर डालीं. लेकिन, वाकई इसके पीछे की दिलचस्प वजह आपको भी हैरान कर सकती है. साथ ही इसका इंसानी जेहन पर पड़ रहा असर भी जानें

रात में अचानक तेज रोशनी के कारण ही नार्वे को कंट्री ऑफ मिडनाइट सन भी कहा जाता है. भौगोलिक कारणों की बात करें तो ये देश पृथ्वी के आर्कटिक सर्कल के अंदर आता है. इसलिए यहां मई से जुलाई के बीच करीब 76 दिनों तक सूरज अस्त नहीं होता. ये घटना नॉर्वे के उत्तरी छोर के बसे इलाकों में होती है. वहीं नॉर्थ पोल में सूरज छह महीने अस्त ही नहीं होता. वहीं मिडनाइट सन की घटना कुछ इलाकों में ही होती है.

मिडनाइट सन बस एक प्रचलित नाम है, असल में इसे इसे मिडनाइट लाइट यानी ‘मध्यरात्रि प्रकाश’ के नाम से जाना जाता है. खासकर आर्कटिक सर्कल के ठीक नीचे के शहरों में. उदाहरण के लिए ट्रॉनहैम सिटी जो कि आर्कटिक सर्कल के नीचे करीब सौ मील की दूरी पर है, लेकिन गर्मियों के संक्रांति के आसपास कुछ हफ्ते के लिए यहां आधी रात को काफी तेज प्रकाश होता है. इतना प्रकाश कि आप आराम से बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं या बिना लाइट ऑन किए आप अपना कोई जरूरी घरेलू काम निपटा सकते हैं. इस टाइम भी अलग अलग होता है. जैसे उत्तरी नॉर्वे के सबसे बड़े शहर ट्रोम्सो में लोग हर साल लगभग दो महीने तक मिडनाइट घटना का अनुभव करते हैं. ये समय 20 मई से 22 जुलाई का होता है. वहीं उत्तरी केप मिडनाइट सन बस कुछ हफ्तों तक दिखाई देता है, ये करीब 14 मई से 29 जुलाई के बीच का समय होता है.

जैसा कि हम जानते हैं कि पृथ्वी हर 24 घंटे में सूर्य की एक परिक्रमा पूरी करती है. इसी एक खगोलीय घटना से पृथ्वी पर दिन और रात निर्धारित होते हैं. लेकिन, यहां ये भी समझें कि अगर पृथ्वी अपनी धुरी पर लंबवत हो तो हमें 12 घंटे दिन के और 12 घंटे रात के मिलेंगे. फिर चाहे वो कोई भी ग्रह हो. लेकिन पृथ्वी वास्तव में लगभग 23.5 डिग्री झुकी हुई है, इसलिए गर्मियों में संक्रांति के दौरान उत्तरी ध्रुव पर आर्कटिक सर्कल क्षेत्र में सूर्य अस्त नहीं होता है. यहां पूरे छह माह दिन जैसा माहौल ही रहता है.

मिडनाइट सन का इंसानी जिंदगी पर असर

नार्वे में ठंड के दौरान लोगों में सीजनल डिप्रेशन आ जाता है, इसे चिकित्सकीय भाषा में सीजनल अफेक्ट‍िव डिसऑर्ड (SAD सैड) कहा जाता है. ठंड के दौरान नार्वे में जिएंट मिरर, लाइट थेरेपी क्लीनिक और पॉजिटिव थिंकिंग के जरिये लोगों को सैड से बाहर आने में मदद की जाती है. इस दौरान देश के एक हिस्से में सूरज उगता ही नहीं है. लेकिन कुछ लोगों को मौसम जनित ये डिप्रेशन गर्मी में भी हो जाता है जिसके लक्षण अनिद्रा, भूख न लगना, वेट लॉस और चिड़चिड़ापन हो जाता है. वैसे रिसर्चर इसके पीछे सही वजह पता लगाने में जुटे हैं.

अभी वैज्ञानिक ठीक से इस बात का पता नहीं लगा पाए हैं कि आखिर कौन से न्यूरोट्रांसमीटर इससे प्रभावित होते हैं. एक मीडिया रिपोर्ट में मून नॉर्वे के एक शोधार्थी ने इस पर लिखा है कि मैंने गर्मियों में देश के उत्तर के चारों ओर बड़े पैमाने पर यात्रा की. मैंने महसूस किया है रात में होने वाली ये रोशनी इंसान के दिमाग और उसकी बॉडी क्लॉक पर बहुत बुरा असर डालती है. वहीं नार्वे में मिडनाइट सन की रोशनी से बचने के लिए ज्यादातर होटलों में रात में काले पर्दे इस्तेमाल किए जाते हैं. लोग घरों में भी इसी तरह के इंतजाम करते हैं, मसलन आई मास्क भी इसी का हिस्सा है.

यहां भी होता है मिडनाइट सन

सिर्फ नार्वे ही नहीं नॉदर्न हिस्से से जुड़े स्वीडन और फिनलैंड में भी इसका असर होता है. यही नहीं अलास्का और कनाडा भी इससे प्रभावित हैं, आईसलैंड, ग्रीनलैंड और रूस के कुछ हिस्से में भी मिडनाइट सन देख सकते हैं. यहां भी गर्मियों की रातों में सूरज की हल्की रोशनी आपको दिन होने का अहसास करा सकती है.

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

Kohramlive : किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिहाज...

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...