spot_img

किआ ने जारी की इलेक्ट्रिक कार की पहली तस्वीर, जानें क्या है खास…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

किया ने अपने पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी Kia EV6 Electric Car की तस्वीरें जारी की है। कंपनी ने कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर डिजाइन की पहली तस्वीरें पेश की। इस इलेक्रट्रिक कार को कंपनी अधिकारिक तौर पर मार्च में दिखायेगी। EV6 को ब्रांड के नए डिजाइन फिलॉसफी ‘ओपोजिट्स यूनाइटेड’ के तहत डिजाइन किया गया है, जो प्रकृति और मानवता में पाए जाने वाले विरोधाभासों से प्रेरणा लेता है।

Kia EV6 कंपनी की पहली डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक कार होने के साथ ही कंपनी के नए EV प्लेटफॉर्म (E-GMP या इलेक्ट्रिक-ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म) पर बनाई गई है। इसके अलावा Kia EV6 कंपनी की नई डिजाइन फिलॉसफी का पहला उदाहरण है जो कंपनी की आनेवाली कारों में दिखाई देगी। 

हाल ही में लॉन्च किए गए Ioniq 5 के ज्यादा स्ट्रीमलाइन लुक से उलट Kia EV6 में एक क्रॉसओवर जैसी डिजाइन दी गई है। किआ EV6 के फ्रंट में कार निर्माता का नया लोगो दिखाई देता है। इसमें टॉप पर दी गई एक पतली ग्रिल  के साथ एक बड़ा हेडलाइट क्लस्टर दिया गया है। इसमें सिक्वेंशियल एनीमेशन के साथ डीआरएल भी दिए गए हैं। कार के ओवरऑल फ्रंट लुक में नया डिजाइन एलिमेंट दिखाई देता है, जिसे किआ डिजिटल टाइगर फेस कहती है। यह कार निर्माता की सिग्नेचर टाइगर-नोज ग्रिल के लुक को उभारती है। हालांकि Kia EV6 का फ्रंट लुक कंपनी की रेगुलर कारों से काफी अलग दिखता है। 

कार के साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसके दरवाजों के नीचे की ओर कैरेक्टर लाइन देखने को मिलती है, जो पीछे की ओर जाती हैं और टेल लाइट्स तक जाती हैं। यह Jaguar I-PACE (जैगुआर आई-पेस) के लुक की तरह रियर ग्लास और स्पॉइलर को अलग करती है। EV6 के निचले हिस्से के चारों ओर डार्क रिम और व्हील आर्च कार को एक स्पोर्टी लुक देते हैं। 

EV6 के इंटीरियर की बात करें तो किआ आपको इस सेगमेंट की किसी कार से ज्यादा स्पेस देने का वादा करती है। जहां ह्यूंदै में एक फ्लैट डैशबोर्ड डिजाइन मिलता है, वहीं EV6 में ड्राइवर की सीट के चारों ओर कॉकपिट को समेटा गया है। इसमें एक बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सेंट्रल इंफोटेनमेंट स्क्रीन को एक घुमावदार ब्लैक डैशबोर्ड में इंटीग्रेट किया गया है। इसमें एक टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दी गई है। सामने की सीटों के बीच एक फ्लोटिंग दो-मंजिला सेंटर कंसोल मिलता है, जिसमें स्टार्ट बटन, रोटेटिंग गियर लीवर मिलता है। इसके साथ ही एक काफी स्पेस वाला स्टोरेज कंपार्टमेंट जैसा भी कुछ मौजूद है। 

कार निर्माता ने ईवी6 के पावरट्रेन, बैटरी पैक और रेंज से जुड़ी जानकारी का अभी खुलासा नहीं किया है। हालांकि, रिपोर्टों के अनुसार, किआ EV6 की डिटेल्स ह्यूंदै Ioniq 5 से बहुत अलग होने की संभावना नहीं है। इसलिए EV6 में एक सिंगल और डुअल इलेक्ट्रिक मोटर मिल सकता है। यह मोटर 300 hp का पावर और 600 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। वहीं फुल चार्जिंग पर यह कार लगभग 480 किलोमीटर का संभावित रेंज दे सकती है। कार से जुड़ी इन सारी जानकारी का खुलासा तब किया जाएगा जब कार इस महीने के आखिर में ग्लोबल डेब्यू होगा। 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

Kohramlive : किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिहाज...

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...