Ranchi : रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज “कौन बनेगा करोड़पति” सीजन–17 के विजेता बिप्लब बिश्वास ने CM हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। CM ने मुस्कुराते हुये बिप्लब बिश्वास को शानदार उपलब्धि के लिये बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। CM हेमंत सोरेन ने कहा, “बिप्लब बिश्वास की सफलता झारखंड के लिये गर्व की बात है। यह राज्य के युवाओं के लिये प्रेरणास्रोत है कि मेहनत, लगन और ज्ञान से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।” उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार को गर्व है कि राज्य के एक होनहार युवक ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। गौरतलब है कि 30 और 31 दिसंबर 2025 को प्रसारित KBC एपिसोड में बिप्लब बिश्वास ने 1 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब देकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। वे सीजन–17 के दूसरे प्रतिभागी बने, जिन्होंने करोड़पति बनने का सपना साकार किया।
अमिताभ बच्चन भी हुये कायल
कार्यक्रम के दौरान बिप्लब की तर्कशक्ति, गहरी समझ और आत्मविश्वास की न सिर्फ दर्शकों ने, बल्कि खुद महानायक अमिताभ बच्चन ने भी जमकर सराहना की।
इसे भी पढ़ें : इस डैम किनारे CM ने ली चाय की चुस्की, क्या बोले… जानें
इसे भी पढ़ें : अमेरिका ने इस देश के राष्ट्रपति को बनाया बंधक, बस ड्राइवर से…
इसे भी पढ़ें : “सब ठीक है” का दावा, लेकिन बच्चे बता गये दर्द, डर और हकीकत… देखें वीडियो




