spot_img
spot_img

Kawasaki Z300 लॉन्च, चौंका देगी कीमत…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : स्पोर्ट्स बाइक के शौकीनों के लिये Kawasaki ने अपनी नई Z300 को भारतीय बाजार में उतार दिया है। कंपनी की Z सीरीज की इस एंट्री-लेवल बाइक में दमदार ट्विन-सिलेंडर इंजन, आक्रामक स्ट्रीटफाइटर डिजाइन और आधुनिक फीचर्स दिये गये हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.24 लाख रुपये रखी गई है। नई Kawasaki Z300 का प्लेटफॉर्म Ninja 300 से मिलता-जुलता है, जबकि इसका लुक बड़ी बाइक Z900 से प्रेरित है। ऐसे में यह बाइक उन लोगों को आकर्षित कर सकती है, जो स्पोर्टी डिजाइन के साथ रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिये भी मोटरसाइकिल चाहते हैं।

296cc का ट्विन-सिलेंडर इंजन

Kawasaki Z300 में 296cc का लिक्विड-कूल्ड, ट्विन-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यही इंजन Ninja 300 में भी मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह इंजन 11,000 rpm पर 39 hp की अधिकतम पावर और 10,000 rpm पर 26.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। हाई-रेविंग इंजन और ट्विन-सिलेंडर सेटअप इसे परफॉर्मेंस पसंद करने वाले राइडर्स के लिये खास बनाता है। नई Z300 में Kawasaki की ‘Sugomi’ डिजाइन फिलॉसफी देखने को मिलती है। इसका लुक आक्रामक है और फ्रंट डिजाइन इसे स्ट्रीटफाइटर बाइक की पहचान देता है। इसमें चौड़ा, सीधा सिंगल-पीस हैंडलबार दिया गया है, जो राइडिंग के दौरान बेहतर नियंत्रण और आराम देने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। फीचर्स की बात करें तो बाइक में डुअल-चैनल ABS और रिवर्स LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसे दो कलर ऑप्शन—लाइम ग्रीन और ब्लैक—में पेश किया गया है।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग में क्या है खास?

Kawasaki Z300 में Ninja 300 से लिया गया ट्यूबलर फ्रेम इस्तेमाल किया गया है। सस्पेंशन के लिये आगे 37mm टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक दिया गया है। बाइक में 17-इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। ब्रेकिंग के लिये आगे 290mm और पीछे 220mm की पेटल डिस्क दी गई हैं। सुरक्षा के लिहाज से डुअल-चैनल ABS भी शामिल है। 3.24 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत के साथ Kawasaki Z300 का मुकाबला बाजार में मौजूद दूसरी परफॉर्मेंस बाइक्स से होगा।

इसे भी पढ़ें :

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...