बाॅलिवुड अदाकारा Kangana Ranaut अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा किसी मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं. अपनी इस आदत की वजह से वह कई बार ट्रोल भी हो जाती हैं. अभी वह अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं.
View this post on Instagram
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म धाकड़ की रैप पार्टी से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनकी वजह से वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं. कंगना की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं.कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म धाकड़ की रैप पार्टी से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनकी वजह से वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं. कंगना की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं.
View this post on Instagram
“मोहब्बत में नहीं है फर्क जीने और मरने का’’
कंगना की इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि पीछे की तरफ सनसेट नजर आ रहा है. इस दौरान कंगना ने व्हाइट कलर की ब्रालेट और पैंट को कैरी कर रखा है. इसके अलावा उन्होंने गोल्डन चैन को भी पहना हुआ है. तस्वीर में कंगना काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं. अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में कंगना ने गालिब की एक शायरी भी लिखी है, “मोहब्बत में नहीं है फर्क जीने और मरने का, उसी को देखकर जीते हैं जिस काफिर पे दम निकले.”
View this post on Instagram
“क्या अब तुम देशभक्त नहीं रही’’
कंगना के इस बोल्ड लुक को देखने के बाद कई लोग हैरान हैं. कई यूजर्स तस्वीर को देखने के बाद प्यार भरे रिएक्शन दे रहे हैं, तो कई उनसे खफा भी हैं. इन तस्वीरों को देखने के बाद कई यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. उनका कहना है कि कंगना अक्सर दूसरों को कपड़ों पर नसीहत देती हैं और खुद ब्रालेट में पोज दे रही हैं. एक यूजर ने लिखा, विदेश में जाते ही संस्कृति भूल गई? देश में आते ही धर्म, सभ्यता, रीति रिवाज का ज्ञान पढ़ाएंगी दीदी. एक ने लिखा- तुम तो दूसरों के पहनावे पर सवाल उठाती हो खुद क्या पहना हुआ है. एक यूजर ने लिखा है, ’’गालिब की शायरी, बेस्टर्न कपड़े, काफिर वर्ड, क्या अब तुम देशभक्त नहीं रही.’’ एक अन्य यूजर्र ने लिखा है, ’’ हम तुम्हे हिंदू शेरनी समझ रहे थे तुम तो गदही निकली.’’ कई यूजर्स ने कंगना को भद्दी-भद्दी गालियां भी दी है. यहां तक की उन्हें लड़कियां और महिलाएं भी ट्रोल कर रही हैं.
View this post on Instagram
ट्विटर ने बैन कर दिया था कंगना की आईडी
एक्ट्रेस कंगना अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखती है. हालांकि पिछले कुछ वक्त से कंगना कई मर्तबा विवादों में भी रही हैं. उनके भड़काऊ ट्वीट्स के चलते ट्विटर ने उनकी आईडी को बैन कर दिया था. हालांकि वह इंस्टाग्राम जैसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती है. कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म धाकड़ पर काम कर रही हैं, जिसकी हाल ही में शूटिंग पूरी हुई है. इस फिल्म में कंगना एजेंट अग्नि का रोल निभाते हुए नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी नजर आएंगी. इस फिल्म के अलावा वे ’’थलाइवी’’ और ’’तेजस’’ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं.














