Kohramlive : काजोल ने अपनी नई पोस्ट में अपनी आने वाली सीरीज के ट्रेलर लॉन्चिंग की घोषणा की है। काजोल की आने वाली इस सीरीज का नाम ‘द ट्रायल-प्यार, कानून, धोखा’ है। आज सुबह से ही काजोल अपने सोशल मीडिया ब्रेक को लेकर सुर्खियों में बनी हुईं थीं और काजोल ने अपनी पोस्ट के जरिए एक सस्पेंस बना रखा था, लेकिन काजोल की इस नई पोस्ट ने उस सस्पेंस को खोल दिया है। बता दें कि आज सुबह अदकारा काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी पोस्ट डिलीट कर दिए थे। साथ ही एक नए पोस्ट के जरिए काजोल ने अपने चाहने वालों को बताया था कि वह अपनी लाइफ के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। यह पोस्ट काजोल ने अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थी। अब काजोल के इस नए पोस्ट से उनके कठिन दौर का भी पता चला है कि काजोल का वो कठिन दौर उनकी आने वाली सीरीज का कोर्ट रूम था। इस नए पोस्ट के साथ काजोल के पुरानी पोस्ट भी वापस आ गए हैं। इस ट्रेलर की लॉन्चिंग के लिए इसे काजोल का एक पब्लिसिटी स्टंट कहा जा सकता है।
इसकी जानकारी ने काजोल ने अपनी नई सोशल मीडिया पोस्ट पर दी है। पोस्ट के साथ में काजोल ने एक कैप्शन भी दिया है। काजोल ने कैप्शन में लिखा है कि ‘द टफर द ट्रायल, द हार्डर यू कम बैक’। काजोल की आने वाली सीरीज का से ट्रेलर डिजनी प्लस हॉटस्टार पर 12 जून को रिलीज होगा।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें : इस दिन पटना से रांची पहुंचेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रायल शिड्यूल जारी…
इसे भी पढ़ें : धनबाद में बड़ा हादसा, अब तक तीन की मौ’त…
इसे भी पढ़ें :बोरवेल में गिरी मासूम को बाहर निकाला गया, पर रो पड़ा गांव…
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ खाने का तेल, इस कंपनी ने घटाए दाम…
इसे भी पढ़ें :रांची NCB ने पकड़ा नशे का इतना बड़ा कंसाइनमेंट…
इसे भी पढ़ें :अब मुंबई में 13 टु’कड़े, गुनाहगार के बदन की बदबू से खुला भयानक राज… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :यहां मानसून ने दी दस्तक, चक्रवाती बिपरजॉय का दिखेगा असर