Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने सहायक कारापाल प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की शारीरिक मापदंड एवं दक्षता परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। पहले यह परीक्षा 28 से 31 अक्टूबर 2026 तक होनी थी, लेकिन चक्रवात अर्नब के कारण रांची में भारी बारिश की आशंका को देखते हुये इसे स्थगित कर दिया गया है। आयोग के नये कार्यक्रम के अनुसार, रांची के जैप-1 ग्राउंड, डोरंडा में अब 18, 19, 20 और 21 नवंबर 2026 को परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा की अन्य तिथियों और केंद्रों का कार्यक्रम पूर्ववत रहेगा।
84 पदों के लिए 56 हजार से अधिक अभ्यर्थी
इस भर्ती के तहत कुल 84 पदों के लिए 56,304 अभ्यर्थी शारीरिक मापदंड एवं दक्षता परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इनमें रांची में 25,215, हजारीबाग में 19,926 और गोड्डा में 11,163 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक पद के लिए औसतन करीब 670 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला है। शारीरिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे।









