spot_img

राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन में झारखंड की मजबूत मौजूदगी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi :  देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार से शासन की धड़कनें एक मंच पर धड़कने लगीं। 26 से 28 दिसंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय पांचवें राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन की कमान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभाल रहे हैं, जहां केंद्र और राज्यों के बीच तालमेल को नई धार देने की कोशिश हो रही है। यह सम्मेलन नीतियों को जमीन पर उतारने का रोडमैप है। उद्देश्य साफ है केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल, योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और साझा प्रयासों से मजबूत शासन व्यवस्था। इस राष्ट्रीय मंथन में झारखंड सरकार की ओर से मुख्य सचिव अविनाश कुमार, परिवहन सचिव कृपानंद झा, योजना एवं विकास सचिव मुकेश कुमार, विशेष सचिव राजीव रंजन सहित अन्य आला  अधिकारी सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं।

मानव पूंजी विकास बना केंद्र बिंदु

इस बार सम्मेलन का दिल मानव पूंजी विकास के मुद्दे पर धड़क रहा है। खास फोकस प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा, स्कूली शिक्षा, कौशल विकास, उच्च शिक्षा, खेल और पाठ्येतर गतिविधियां इन पांच क्षेत्रों पर जोर दिया गया है। लक्ष्य एक ही “विकसित भारत” के लिये साझा और मजबूत विकास रोडमैप है। प्रधानमंत्री, नीति आयोग, केंद्रीय मंत्रालयों, राज्यों और विषय विशेषज्ञों के बीच आने वाले भारत की बुनियाद पर संवाद हो रहा है। यह सम्मेलन समावेशी, सतत और भविष्य-उन्मुख विकास की दिशा में एक मजबूत सेतु बनने जा रहा है।

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई