Kohramlive : एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने इतिहास रच दिया। दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर भारत ने पहली बार महिला रिकर्व टीम का गोल्ड मेडल जीता। इस ऐतिहासिक जीत में झारखंड से जुड़ी कीर्ति शर्मा और अंकिता भकत की अहम भूमिका रही। कीर्ति शर्मा ने हजारीबाग के SAI STC से प्रशिक्षण लेकर यह मुकाम हासिल किया है। वहीं अंकिता भकत टाटा में अभ्यास करती हैं। दोनों ने कुमकुम मोहोड़ के साथ मिलकर भारतीय टीम को गोल्ड दिलाया। फाइनल में भारत को कोरिया से कड़ी टक्कर मिली। पहले दो सेट 54-54 और 56-56 से बराबर रहे। तीसरे सेट में भारत ने 55-52 से बढ़त बनाई। चौथा सेट बराबरी पर छूटा और भारत ने 5-3 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। कीर्ति ने 2022 में SAI सेंटर हजारीबाग में प्रवेश लिया था। कोच उद्यम सिंह के मार्गदर्शन में उन्होंने लगातार मेहनत की। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद 2026 में उन्हें एशियन गेम्स की टीम में जगह मिली। हजारीबाग की बेटी के इस गोल्ड से पूरे झारखंड में खुशी की लहर है। यह जीत सिर्फ भारतीय तीरंदाजी की उपलब्धि नहीं, बल्कि झारखंड की खेल प्रतिभाओं के लिये भी बड़ी पहचान है।






