भागलपुर : बेखौफ अपराधी लगातार घटना को अंजाम दे रहे हैं। भागलपुर में ही राजद नेता के भाई को बीच सड़क पर अपराधियों ने गोली मारी और एक JDU नेता के घर पर गोलीबारी की और बम फेंका। अपराधियों ने घटना को अंजाम बीती रात को दिया।
जानकारी के अनुसार भीमकित्ता में JDU के मीडिया सेल के नगर संयोजक कुणाल रत्नप्रिय के घर देर रात अपराधियों ने हमला कर पहले गोलीबारी की फिर भागने के क्रम में बम भी फेंका। अपराधियों ने घर के पास स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र में बम फेंका और फरार हो गए।
गोली की आवाज सुनकर जब कुणाल रत्नप्रिय बाहर आए तो उन्होंने 5-6 नकाबपोश अपराधियों को देखा। जिसके बाद उन्हों्ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से बम के अवशेष को बरामद किया और मामले की जांच में जुट गई है। भागलपुर के मधुसूदनपुर में उक्तस घटना को अंजाम दिया गया।
Read More : ट्यूशन जा रही छात्रा से छेड़खानी और मारपीट, मनचलों से ऐसे भिड़ी छात्रा
Read More : कुएं से मिला दो दिनों से लापता ASI का शव, जांच में जुटी पुलिस





