Kohramlive : नये साल 1 जनवरी से देश में ऐसे कई बड़े फैसले लागू हो रहे हैं, जो किसान, नौकरीपेशा, मिडिल क्लास, सबकी रोजमर्रा की जिंदगी को छूने वाले हैं। राशन कार्ड बनवाने के लिये अब बाबुओं के चक्कर लगाने खत्म हो जायेंंगे, 2026 से ऑनलाइन आवेदन पर घर बैठे सुविधा हासिल की जा सकेगी। किसानों के लिये ID अनिवार्य होगी, ID नहीं तो पीएम किसान की किस्त अटक सकती है। फसल बीमा में बड़े बदलाव के संकेत हैं। जंगली जानवरों से नुकसान भी कवर होगा, लेकिन 72 घंटे में रिपोर्ट जरूरी है, वर्ना मुआवजा नहीं मिलेगा। ITR में ज्यादा जानकारी देनी होगी। क्रेडिट स्कोर केवल 7 दिन में अपडेट करने होंगे। लोन, EMI और FD पर सीधा असर तय है। सरकारी स्कूलों में शिक्षक टैब से अटेंडेंस देंगे। लापरवाही पर सीधी कार्रवाई संभव है। 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिये सोशल मीडिया पर सख्ती होगा। ऑनलाइन सुरक्षा और कंट्रोल सरकार की प्राथमिकता होगी। LPG, CNG और PNG के दाम 1 जनवरी 2026 से घट सकते हैं। 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के संकेत हैं। सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी संभव है। कम पैसे वाले निवेशकों के लिये रियल एस्टेट में एंट्री आसान होगी। 1 जनवरी 2026 तक पैन–आधार लिंक जरूरी होगा। नहीं कराने पर पैन निष्क्रिय हो जायेगा, वहीं, बैंकिंग, टैक्स, निवेश सब पर ब्रेक लग जायेगा।
1 जनवरी आपकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट, बदलेंगे ये नियम…
Date:




