spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

इसकी लग गई 9 करोड़ की लौटरी पर भुला दिया टिकट, अब…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली : एक शख्स की लगभग 9 करोड़ रुपयों की लगी लॉटरी । लॉटरी खुलने के बाद शख्स अपनी परिवार  के साथ जश्न मना ही रहा था कि उसकी लॉटरी का टिकट कहीं  गुम हो  गया।

इस शख्स का नाम निक स्लेटन है। निक की उम्र 31 साल है। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही अपने बॉस के साथ इस लॉटरी के टिकट को खरीदा था। अगले ही दिन जब उन्होंने नंबरों की जांच की तो उनका नंबर खुल चुका था और वे 9 करोड़ रुपयों का  बड़ा जैकपोट जीत चुके थे। इस बात को बताने के लिए वह फौरन भागे-भागे अपनी पत्नी के पास गए।  निक ने इसकी पूरी जानकारी अपनी पत्नी को दी।

पति द्वारा लॉटरी जीते जाने की खबर सुनकर पत्नी की खुशी का कोई ठिकाना न रहा। उन्होंने अपनी पत्नी से यह भी कहा कि इसके बारे में वह अभी किसी को न बताए। उसने खुशी-खुशी में यह बात अपने भाई को बताई और उसे लॉटरी का टिकट भी दिखाया। बाद में इसका जश्न मनाने के लिए सभी लोग रेस्टोरेंट में गए। इस खुशी को मनाने के बाद जब वे सब रेस्टोरेंट से घर जाने के लिए तैयार हुए तो पता चला कि लॉटरी का टिकट उनके पास नहीं है। वह कहीं गुम हो चुका है।

निक स्लेटन ने इस पर बताया – “इस दौरान मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि मेरी लॉटरी का टिकट खो चुका है। ऐसा लग रहा था कि मानो मेरे पैरों तले जमीन ही खिसक गई हो।” बाद में सभी लोग टिकट ढूंढने लगे। उन्होंने उन सभी जगहों पर छानबीन करने की शुरुआत की जहां से वे गुजरे थे। खोजबीन करते हुए निक स्लेटन की किस्मत अच्छी रही। आखिरकार टिकट उन्हें ऑटो शॉप के सामने एक सड़क पर गिरा हुआ मिला।

इस दौरान कई सारे लोग उस टिकट पर अपने पैर रखकर गुजर चुके थे, पर टिकट को कुछ हुआ नहीं था। वह कहीं से भी फटा नहीं था। टिकट मिलने के बाद निक स्लेटन काफी खुश हुए और अगले दिन जाकर उन्होंने इसके जरिए अपनी 9 करोड़ रूपयों की राशी को जीता। निक ने बताया कि वह इस राशि से अपना एक शानदार घर बनाएंगे और एक कार खरीदेंगे। 

 

 

 

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

Kohramlive : किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिहाज...

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...