Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश और दिल्ली के लोकायुक्त हरीश चंद्र मिश्रा (एच.सी. मिश्रा) का गुरुवार, 3 सितंबर की सुबह नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से झारखंड के न्यायिक क्षेत्र में शोक की लहर है। जस्टिस मिश्रा का झारखंड से गहरा नाता रहा। राज्य गठन के बाद वर्ष 2000 में उन्होंने झारखंड सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस ज्वाइन की थी। उन्होंने देवघर में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश और रांची में CBI के विशेष न्यायाधीश के रूप में सेवायें दीं। चारा घोटाले से जुड़े मामलों की सुनवाई भी उनके कार्यकाल का अहम हिस्सा रही। इसके अलावा देवघर और चाईबासा में जिला एवं सत्र न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभाली। वे JALSA के सदस्य सचिव और झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल भी रहे। अप्रैल 2011 में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश बनाया गया। इसके बाद अगस्त से नवंबर 2019 तक उन्होंने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में झारखंड हाईकोर्ट का नेतृत्व किया। CM हेमंत ने इसे न्याय जगत के साथ-साथ झारखंड के लिए भी एक अपूरणीय क्षति बताया। CM ने क्या किया पोस्ट… देखें
झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति हरीश चंद्र मिश्रा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका निधन न्याय जगत के साथ-साथ झारखंड के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है।
मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में दुःख…
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) September 3, 2026




