spot_img

IPS अमोल वेणुकांत होमकर बनेंगे CRPF के IG…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड कैडर के तेजतर्रार IPS अधिकारी अमोल वेनुकांत होमकर को देश की सबसे बड़ी अर्धसैनिक बल CRPF में IG (इंस्पेक्टर जनरल) बनाये जाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में झारखंड सरकार को पत्र भेज दिया है। पत्राचार के साथ ही प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है। जल्द ही औपचारिक आदेश जारी होने की संभावना है। IPS अमोल वेणुकांत होमकर झारखंड में नक्सल प्रभावित इलाकों में कानून-व्यवस्था संभालने और ऑपरेशनल फैसलों के लिये पहचाने जाते रहे हैं। उनकी गिनती उन अफसरों में होती है, जो फाइल से ज्यादा फील्ड पर भरोसा रखते हैं।

CRPF में मिलेगी बड़ी भूमिका

CRPF में IG के तौर पर अमोल वेणुकांत होमकर को आंतरिक सुरक्षा, नक्सल विरोधी अभियान और संवेदनशील राज्यों में ऑपरेशंस जैसे अहम मोर्चों की जिम्मेदारी मिल सकती है। केन्द्र सरकार से लेटर जारी होते ही रांची के प्रशासनिक गलियारों में यह खबर गर्व और उम्मीद, दोनों का कारण बनी है। झारखंड कैडर के एक और अफसर का राष्ट्रीय स्तर पर अहम भूमिका में पहुंचना राज्य के लिये सम्मान की बात मानी जा रही है।

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई