बिहार : औरंगाबाद में पुनपुन नदी किनारे एक सरकारी बोरवेल में मासूम (धैर्य) की लाश मिली। दो दिन पहले धैर्य अपनी नानी के पास सो रहा था, उसी वक्त कुछ लोग उसे अगवा कर ले गये। नानी के विरोध करने पर उन लोगों ने उस पर भी हमला किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को बाहर निकालने की कोशिश करने लगी। लेकिन, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को बोरवेल से बाहर नहीं निकालने दिया। ग्रामीणों का कहना है कि हत्यारे की गिरफ्तारी के बाद ही शव को बाहर निकालने दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें :झुमरा पहाड़ से नक्सलियों के सामान बरामद
इसे भी पढ़ें :लालू की तबीयत में सुधार नहीं, तेज प्रताप करा रहे भागवत कथा











