spot_img

बिस्किट लेने निकले मासूम भाई-बहन रहस्यमय ढंग से गायब…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में दो मासूम भाई-बहन के रहस्यमय ढंग से लापता होने से पूरा इलाका सहमा हुआ है। पांच साल का अंश और चार साल की अंशिका, जिनकी हंसी-खेल से घर गुलजार रहता था। शुक्रवार शाम से अब तक वापस नहीं लौटे हैं। हर गुजरता घंटा परिजनों की धड़कनें बढ़ा रहा है। मां नीतू देवी की आंखें नम हैं और आवाज कांप रही है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच दोनों बच्चे घर से बिस्किट खरीदने निकले थे। रोज की तरह मासूम कदम दुकान की ओर बढ़े, लेकिन उस दिन दुकान बंद थी। मां का कहना है कि शायद दुकान बंद देखकर बच्चे आगे बढ़ गये और रास्ता भटक गये। परिजनों के मुताबिक, शाम करीब चार बजे के आसपास शालीमार बाजार और शहीद मैदान के पास बच्चों को आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बच्चे मौसीबाड़ी स्थित खटाल क्षेत्र में रहते हैं। परिवार कुछ महीने पहले ही बिहार के पटना से रांची आया था। नये शहर, नई गलियां, शायद यही मासूमियत भारी पड़ गई। सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस हरकत में आ गई। आसपास के इलाकों, बाजारों, संभावित रास्तों और सार्वजनिक स्थलों पर लगातार पूछताछ की जा रही है। बच्चों की तस्वीरें अन्य थानों को भी भेजी गई हैं। रांची सिटी SP पारस राणा ने मीडिया को बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और दोनों बच्चों की सुरक्षित वापसी के लिये लगातार प्रयास जारी हैं। वहीं, इलाके के लोग भी खोजबीन में जुटे हैं।

इसे भी पढ़ें :

CM हेमंत सोरेन ने नेमरा में निभाई दशकर्म की रस्म…

Ranchi : मां से बिछड़ने का दर्द और परंपराओं...

अनमोल चार अंगों को बचाने का गजब का नुस्खा बता गये डॉ भदानी… देखें वीडियो

Ranchi : भागदौड़ भरी जिंदगी, बदलती खानपान की आदतें...

बिना नंबर के टेंपो में चोरी का सामान लेकर निकले, फिर…

Hazaribagh : कहीं नये मकान में चोरी, तो कहीं...

गढ़वा विधायक ने झामुमो को घेरा, बोले…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने पूर्व मंत्री...

धुरकी में वनभूमि पर बालू का साम्राज्य, DC ने मांगी रिपोर्ट…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के कनहर नदी के बालू...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: