इंडिगो ने यात्रियों को दिया बड़ा तोहफा… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : 3, 4 और 5 दिसंबर, ये तीन दिन देश के हजारों यात्रियों के लिये किसी परीक्षा से कम न थे। भीड़, रद्द फ्लाइटें, घंटों की बेबसी, और अब, उन थके चेहरों के लिये एयरलाइन इंडिगो सुकून लेकर आया है। एयरलाइन ने ऐलान किया है कि जिन यात्रियों के टिकट ट्रैवल पार्टनर प्लेटफॉर्म से बुक हुये थे, उनके रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लेकिन कई यात्रियों का डेटा सिस्टम में उपलब्ध नहीं है। ऐसे लोग अपनी जानकारी सीधे इंडिगो को मेल कर सकते हैं। एयरलाइन ने भरोसा दिलाया कि “आपकी मदद जारी रहेगी। आपका पैसा, आपकी परेशानी दूर करना हमारे लिये प्राथमिकता है।” उक्त तीन दिनों में हजारों लोग एयरपोर्ट पर फंसे रहे, किसी की आगे की यात्रा रुक गई, किसी की प्लानिंग, किसी की नौकरी, किसी की खुशियां। इंडिगो ने कहा कि “हम जानते हैं, आपका अनुभव अच्छा नहीं रहा, इसलिये हम ऐसे यात्रियों को 10,000 रुपये का ट्रैवल वाउचर देंगे।” यह वाउचर अगले 12 महीनों तक इंडिगो की किसी भी फ्लाइट में इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह सरकारी गाइडलाइन के ऊपर का मुआवजा है। सरकार के नियमों के तहत भी एयरलाइन 5,000 से 10,000 रुपये तक देने के लिये तैयार है, अगर फ्लाइट बिना जानकारी 24 घंटे के भीतर रद्द हुई हो। इंडिगो हर दिन 2300 से ज्यादा उड़ानें चलाती है। लगभग 3 लाख 20 हजार यात्री उड़ान भरते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पूर्व CM के यहां ED ने दी दबिश…

Kohramlive : केरल में ED ने पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन...

झुलसाती गर्मी के बीच बदला मौसम, कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में भीषण गर्मी से परेशान लोगों...

नाबालिग से दु’ष्कर्म : आसाराम को सरेंडर का आदेश…

Jodhpur : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में सजा काट...

घरेलू उड़ानों को लेकर एअर इंडिया का बड़ा फैसला… जानें

New Delhi : अगर आप आने वाले दिनों में...

‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रांची पुलिस का बड़ा एक्शन… जानें

Ranchi : राजधानी रांची में अपराधियों के खिलाफ पुलिस...