spot_img

भारत की पहली ATM जिससे मिलेगा चौबीसों घंटे ‘पान’, जानें कहां…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

ऐसे कई शौकीन हैं, जो खाना खाने के बाद पान खाना पसंद करते हैं। लेकिन बाजार में पान तभी तक मिलेगा, जब तक दुकानें खुली हों। हालांकि, पुणे में पान के शौकीनों के लिए 24 घंटे पान मिलने का इंतजाम हो गया है। क्योंकि यहां पान की ऑटोमेटिक मशीन यानी ATM लगा दी गई है।

पान के शौकीनों के लिए इस मशीन की व्यवस्था कराने वाले दुकान का नाम भी ‘शौकीन’ है। दुकान मालिक शरद मोरे शौकीन का दावा है कि ये मशीन ‘भारत की पहली ऑटोमेटिक पान डिस्पेंसर’ है। इस मशीन से मनपसंद पान निकालने के लिए आपको मशीन पर लगे बारकोड को स्कैन करना होगा। इंटरफेस से आपके फोन पर उपलब्ध पानों की लिस्ट आ जाएगी। इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद एक छोटे बॉक्स में साफ-सुथरे ढंग से पैक किया हुआ पान बाहर आ जाएगा।

इस मशीन से ग्राहक चॉकलेट, मैंगो, आइरिश क्रीम, मघई, ड्राई फ्रूट, मसाला आदि तमाम तरह के फ्लेवर वाले पान निकाला जा सकता है। कोरोना के बढ़ रहे मामलों के कारण पुणे में रात 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है। ऐसे में रात में पान की ऑटोमेटिक मशीन को ढक दिया जाता है। हालात सामान्य हो जाने पर इस मशीन से 24X7 पान मिलेगा।

इनकी दुकान पर सबसे सस्ता पान 5 रुपये का और सबसे महंगा पान 1,000 रुपये का है। शरद को पान का एटीएम लगाने का विचार करीब 1 दशक पहले ही आया था। ऐसे में रिसर्च पर उन्होंने करीब 3 से 4 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

कोरोना महामारी के दौरान एक बार फिर उन्होंने पान की मशीन लगाने के लिए काम करना शुरू किया। नतीजा आटोमेटिक पान डिस्पेंसर के तौर पर सामने है। शरद मोरे का ये दावा है कि उन्होंने पान के इस एटीएम का पेटेंट और कॉपीराइट हासिल किया है और वो अब इस मशीन को शॉपिंग मॉल्स, बड़े रेस्त्रां जैसी जगहों पर लगाने का विचार कर रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...