spot_img

T20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत हारा

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार को चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारत को 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने के फैसले के बाद भारतीय गेंदबाज शुरुआत से लय में नहीं दिखे और साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 213 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। क्विंटन डिकॉक ने 46 गेंदों पर 90 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। भारत के लिये अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह बेहद महंगे साबित हुये। अर्शदीप ने एक ओवर में 13 गेंद फेंकी और 50 से अधिक रन लुटा दिये। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने 2 और अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया। डिकॉक रन आउट होकर पवेलियन लौटे। साउथ अफ्रीका की पारी में डोनोवन फरेरा 30 और डेविड मिलर 20 रन बनाकर नाबाद रहे। एडेन मार्कराम ने 29 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 14 रन का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम बड़ी शुरुआत हासिल नहीं कर पाई और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। निर्धारित ओवरों में भारत लक्ष्य से काफी पीछे रह गया और मुकाबला 51 रनों से हार गया। भारत ने इस मैच में अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम में तीन बदलाव किये, रीजा हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे और बार्टमैन को मौका दिया गया। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने सीरीज में अपनी स्थिति मजबूत कर ली, जबकि भारत को अब वापसी के लिये अगले मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

इसे भी पढ़ें :

धनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का भंडाफोड़…

Dhanbad : शादी के नाम पर ठगी और लूट...

रंगेहाथ धराये BSO…

Bihar : भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बुधवार...

मोदी सरकार का रेलवे पर मेगा प्लान, 7 रूट होंगे क्वाड्रुपल…

Kohramlive : केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण को रफ्तार...

घर में लगा है जेड प्लांट, खुशियों की राह के लिये ये दिशा खास…

Kohramlilve : घर में हरियाली हो तो माहौल भी...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

धनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का भंडाफोड़…

Dhanbad : शादी के नाम पर ठगी और लूट...

रंगेहाथ धराये BSO…

Bihar : भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बुधवार...

मोदी सरकार का रेलवे पर मेगा प्लान, 7 रूट होंगे क्वाड्रुपल…

Kohramlive : केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण को रफ्तार...

घर में लगा है जेड प्लांट, खुशियों की राह के लिये ये दिशा खास…

Kohramlilve : घर में हरियाली हो तो माहौल भी...