आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आपकी महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए होगा। आज आप अपने किसी कार्य को पूरा करने के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें आपको सफलता की प्राप्ति होगी। यदि आपका लंबे समय से कोई कार्य रोका हुआ था, तो वह सायंकाल के समय पूरा हो सकता है, जिससे आपके मन में प्रसन्नता होगी। आज आपकी नौकरी में आपका किसी अधिकारी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। आज आपको संभल कर काम करने की जरूरत होगी। यदि आज आपकी कोई डील फाइनल होती है, तो आपको कई बार सोचने की जरूरत है, नहीं तो भविष्य में वह डील आप को नुकसान पहुंचा सकती हैं। रात्रि का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती व सैर सपाटे में व्यतीत करेंगे। यदि बहन की शादी में कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपके कार्य बनते चले जाएंगे। आज उन्हीं कार्य को करने की सोचें, जो आपको अधिक प्रिय हों, सायं काल से लेकर रात्रि तक का समय आध्यात्मिक व धार्मिक कार्य में व्यतीत करेंगे और आपके मन को सुकून प्राप्त होगा। आज भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी और किसी काम के बन जाने से मन में हर्ष होगा। सहकर्मियों के साथ भी आपकी प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आज आप धर्म-कर्म के कार्यों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यापार में नए-नए अवसर लेकर आयेगा, जिनका आपको भविष्य में लाभ होगा और आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना पाएंगे, इससे आपको अपने भविष्य की चिंता कम होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके पुरुषार्थ एवं आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। शाम के समय किसी सामाजिक कार्यक्रम में आज भाग ले सकते हैं और उसमें आपको मान सम्मान भी प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में मित्रों के सहयोग से अनुकूलता प्राप्त होगी। आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से जो निर्णय लेंगे, उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर आपका वाद विवाद हो सकता है। आज आपका कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है, लेकिन बेहतर यही होगा कि आप कोई भी कदम उठाने से पहले सावधानी बरतें। आज बिना कारण आप के कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पायेंगे। आपकी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी और आप कुछ पैसे बचाने में भी सफल रहेंगे। वाहन सुख आपको प्राप्त होगा। आज आपके जीवनसाथी को कोई रोग परेशान कर सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि आज आप किसी प्रकार का लोन लेने का मन बना रहे हैं, तो वह आज आपको आसानी से मिल सकता है। राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में भी आपको विजय प्राप्त होगी और आपके कार्य भी समय से पूरे होंगे। शाम से लेकर रात तक का समय आप किसी मांगलिक समारोह में व्यतीत करेंगे और आपका मन भी आज प्रसन्न रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों के अधिकारों में आज वृद्धि होगी और उनके अधिकारी भी उनसे खुश नजर आएंगे, लेकिन सायंकाल के समय किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो यह वाद विवाद कानूनी हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ अलग प्रकार से लाभ देने वाला हो सकता है। आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि आपने धन उधार दिया हुआ था, तो वह आज वापस मिल सकता है और आपके व्यापार में भी आपको अधिक मुनाफा होगा। बिजनेस के लिए आज कुछ यात्राएं भी करनी पड़ेगी, जो आपको सफलता देंगी। आज आपकी अकस्मात किसी महान अधिकारी या किसी नेता से भेंट हो सकती है। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। संतान की विवाह में आ रही बाधा समाप्त होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आपके ज्ञान में भी वृद्धि होगी और काम में आने वाली बाधाएं आज दूर होंगी। आज आपको अपने भाई बहनों की तरफ से पूरा सहयोग मिलेगा। शाम के वक्त वक्त किसी विचार गोष्ठी या चर्चा में भाग ले सकते हैं। आज आप अपने नए व्यापार के लिए नई नई योजनाएं बनाएंगे और उसमे आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आज आपको अपने पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, जिससे आपका तेज चारों ओर फैलेगा और आपके शत्रुओं का नाश होगा। व्यापार में किसी भी तरह के लेनदेन से आज सावधानी रखें, नहीं तो आज आपका धन कहीं फस सकता है। आज आप अपने रूठे जीवनसाथी को मनाने की भरपूर कोशिश करेंगे। संतान के भविष्य की चिंता आज आपको सत्ता सकती है। नौकरी की दिशा में कार्यरत लोगों को आज नए अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आपके पुराने व रुके कार्यों के पूरे होने की भरपूर संभावना है, लेकिन आपको अपने आलस को दूर भगाना होगा, तभी यह संभव है आज आप अपनी बात दूसरों को सही साबित करने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपको किसी धार्मिक समारोह में जाने का अवसर मिल सकता है। मन में अच्छी भावना जागृत होगी। परिवार में लेकिन आज कुछ अवरोध उत्पन्न हो सकता हैं, जो आपको तनाव दे सकता हैं।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। संतान पक्ष से आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार के दृष्टिकोण से आज दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। धन लाभ भी अधिक होगा, लेकिन स्वास्थ्य में कोई रोग आज आपको परेशान कर सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि संभल कर रहें और खान-पान पर ध्यान दें। विद्यार्थी गुरुओं की सेवा करके गुप्त विद्या ग्रहण करेंगे। धार्मिक कार्य में भी आज आपकी रुचि बढ़ती हुई दिखेगी। यदि आप कोई नया व्यापार करने का मन बना रहे हैं, तो उसमें भी आपको भरपूर सफलता मिलेगी।












