स्कूटी सवार युवकों को इतना छुरा मारा कि…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली : जरा सी बाइक क्या टच हो गई, जान लेने पर उतारू हो गये बाइक सवार। स्कूटी सवार लड़कों को इतना छुरा मारा कि दोनों की मौत हो गई। दोनों की गलती बस इतनी थी कि उनकी स्कूटी एक बाइक के पिछले हिस्से से जरा सी सट गई थी। दरअसल,पश्चिम विहार के उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार आधी रात बाइक सवार दो लोगों ने स्कूटी सवार दो दोस्तों रोहित अग्रवाल (23) और घनश्याम (20) की हत्या कर दी। करीब तीन मिनट तक चली चाकूबाजी में युवकों के शरीर पर 50 से ज्यादा वार किए। पुलिस के मुताबिक स्कूटी सामने जा रही एक बाइक से छू गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी हुई।

ज्वालापुरी से वह छह सौ मीटर भी आगे नहीं बढ़ सके थे कि उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन के पास की गली में उनकी स्कूटी बगल से गुजर रही बाइक के पिछले हिस्से में छू गई। इस दौरान किसी को खरोंच तक नहीं आई। बावजूद इसके बाइकर्स दोनों से उलझ गए। आधी रात में सूनसान रास्ते पर कोई बीच बचाव के लिए भी मौजूद नहीं था। नतीजा दोहरे हत्याकांड के तौर पर सामने आया।

रोडरेज के दौरान हुए दोहरे हत्याकांड की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 3 मिनट 12 सेकेंड का यह वीडियो काफी दिल दहलाने वाला है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे आरोपियों ने एक थप्पड़ का बदला लेने के लिए अपनी जेबों से चाकू निकालकर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने दोनों के शरीर पर इतने वार किए हैं कि फुटेज में उन्हें गिन पाना भी मुश्किल है।

बाइक स्कूटी की टक्कर होने के बाद चारों बाइक और स्कूटी से नीचे उतर आए। रोहित ने पहले बाइक सवार एक लड़के को थप्पड़ मार दिया। बस फिर क्या था आरोपियों ने अपनी जेबों से चाकू निकाल लिए और ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। फुटेज में घनश्याम और रोहित खुद को बचाने के साथ साथ एक दूसरे को बचाते हुए भी साफ नजर आ रहे हैं। वह खून से लथपथ लड़खड़ा भी रहे थे, बावजूद इसके दोनों आखिरी दम तक लड़ते रहे। जब दोनों युवक बेसुध होकर जमीन पर गिर गए तो दोनों आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान वहां से एक युवक पैदल ही गुजरा लेकिन वह वहां जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया और सीधा निकल गया। 

वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दिल दहला देने वाली वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रदीप कोहली (19) और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। प्रदीप बहादुरगढ़ में कबाड़ी की दुकान पर काम करता है। जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. ए. कॉन ने बताया कि सोमवार देर रात पुलिस को गली में दो युवकों के घायल पड़े होने की सूचना मिली थी।

संजय गांधी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। नांगलोई के शिवराम पार्क में रहने वाला रोहित बर्तन की दुकान में पिता का हाथ बंटाता था। वह सिविल डिफेंस वॉलंटियर भी था। बिहार के बेगूसराय निवासी घनश्याम नांगलोई में डेयरी में काम करता था और वहीं रहता था। 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

Kohramlive : किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिहाज...

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...