spot_img

मां दुर्गा के दरबार में दिग्गजों ने टेका मत्था…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : शारदीय नवरात्र की महासप्तमी पर रांची से सटे ओरमांझी प्रखंड मां दुर्गा की भक्ति में सराबोर नजर आया। पूजा पंडालों में उमड़ते श्रद्धालु, गूंजते जयकारे और चारों ओर भक्तिमय माहौल के बीच रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू तथा पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने मां दुर्गा के दरबार में मत्था टेका। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने ओरमांझी, चुटूपालू, कुकई, आनंदी, बारीडीह, पांचा, कुच्चू और हुटुप सहित कई स्थानों पर स्थापित पूजा पंडालों का भ्रमण किया। मां दुर्गा के दर्शन कर उन्होंने श्रद्धालुओं को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। पूजा पंडालों में पहुंचने पर विभिन्न पूजा समितियों की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजन से जुड़े पदाधिकारी, स्थानीय नेता, ग्रामीण और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूजा समिति के अध्यक्ष सतनारायण तिवारी, सचिव दीपक बड़ाईक, दुर्गा शंकर साहू, मनोज वाजपेयी, चुटूपालू पूजा समिति के अध्यक्ष महेश करमाली, विनोद गुप्ता, ग्रामीण जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, अमरनाथ चौधरी, राजेंद्र शाही, मंडल अध्यक्ष शंकर महतो, वरिष्ठ नेता राजेश गुप्ता, दिलीप मेहता, विक्रांत तिवारी, राम साहू, बालक महतो, आनंद महतो, दीनदयाल मुंडा और कुंदन साहू सहित कई लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें :

साप्ताहिक राशिफल(19 से 25 अक्टूबर 2026): सभी 12 राशियों का हाल… जानें

Kohramlive : अक्टूबर का तीसरा सप्ताह कई राशियों के...

महानवमी पर राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, बरसेगी कृपा…

Kohramlive : शारदीय नवरात्रि का नौवां और अंतिम दिन...

छठ पर पटना का टिकट ₹35 हजार तक, महंगाई की मार…

Kohramlive : दुर्गा पूजा बीतने के बाद अब छठ...

गोड्डा के चतरा फा’यरिंग कांड में बाप-बेटा अरेस्ट…

Godda : दुकान की प्रतिस्पर्धा और छोटी-छोटी बातों को...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: