Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम की पहाड़ियों के बीच बसा कलाईया गांव, जहां रात की खामोशी को चीखों ने चीर दिया। चाईबासा के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र स्थित कलाईया गांव में बीती रात करीब 9 बजे दिल दहला देने वाली घटना हुई। डायन-बिसाही के संदेह में 32 साल की ज्योति सिंकू और उसके दो माह के नवजात को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया। इस आग में उसका पति कोल्हान सिंकू भी बेतरह झुलस गया, लेकिन किसी तरह भागकर अपनी जान बचा सका। घायल कोल्हान सिंकू ने पुलिस को बताया कि वह अपनी दूसरी पत्नी ज्योति, दो साल के बेटे और नवजात के साथ घर में सो रहा था। इसी दौरान रिश्ते में भांजा लगने वाला राशिका बिरुवा घर के बाहर आवाज लगाकर बुलाया। जैसे ही दोनों बाहर आये, आंगन में पहले से मौजूद करीब एक दर्जन महिला-पुरुष और बच्चे हंगामा करने लगे। भीड़ ने ज्योति पर डायन होने का आरोप लगाया। कोल्हान ने हाथ जोड़कर कहा कि “सुबह पंचायत में बात कर लेंगे…” लेकिन भीड़ ने इंसानियत की आखिरी आवाज भी अनसुनी कर दी। इल्जाम है कि कुछ लोग पेट्रोल से भरा गैलन लेकर आये। ज्योति, उसके नवजात और कोल्हान पर पेट्रोल छिड़क दिया गया और फिर एक माचिस की तीली ने तीन जिंदगियों को आग के हवाले कर दिया।कुछ ही पलों में घर का आंगन चीखों और लपटों से भर गया। कोल्हान झुलसते हुये किसी तरह भाग निकला, लेकिन मां और मासूम आग में समा गये। इधर, जलते कपड़े उतारकर कोल्हान रात में ही थाना पहुंचा, लेकिन इल्जाम है कि थाना का गेट नहीं खुला। मदद की आस टूटने पर वह एक रिश्तेदार के घर पहुंचा और पूरी रात दर्द से कराहता रहा। सुबह होते ही फिर थाना पहुंचकर उसने पूरी घटना पुलिस को बताई। इस बारे में पूछने पर एक पुलिस अधिकारी ने चुप्पी साध ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।
रांची में बड़ी रेड, सिलेंडरों का अवैध जखीरा मिला…
राजधानी रांची के चुटिया इलाके में रसोई गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण का खुलासा हुआ है। 252 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त किये गये हैं। वहीं, दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह छापामारी चुटिया थाना क्षेत्र के साईं कॉ
10 दिन का युद्धविराम…
इजरायली मीडिया के मुताबिक, इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों का संघर्ष विराम लागू हो गया है। दक्षिणी लेबनान में 10 दिन का सीजफायर लागू रहेगा। खबर है कि युद्धविराम लागू हो गया है, लेकिन हिजबुल्ला की ओर से कोई स्पष्ट आश्वा
DGP बोली, बंदूक छोड़ो, जिंदगी अपनाओ…
आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास पर समीक्षा को लेकर हुई हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता DGP तदाशा मिश्र ने की। उन्होंने सभी पुलिस कप्तानों
Rani Kumari बोली, तब बदलेगी राजनीति की तस्वीर…
शहर की जानी-मानी समाजसेविका और झारखंड में संघर्षशील संस्था 'नारी शक्ति सेना' (गुलाबी गैंग) की संस्थापक अध्यक्ष रानी कुमारी(Rani Kumari) ने नारी शक्ति वंदन
”शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पियेगा वो दहाड़ेगा”
उन्होंने बाबा साहेब के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुये कहा कि शिक्षा(Education) शेरनी का दूध है, जो पियेगा वो दहाड़ेगा।



