धनबाद में धरती फटी, धुआं उठा और आग की लपटों ने मचाई दहशत…

Date:

spot_img

Dhanbad : धनबाद के BCCL लोदना क्षेत्र संख्या-10 के बरारी छह नंबर बस्ती के पास आज अचानक तेज आवाज हुई और देखते ही देखते जमीन का एक हिस्सा धंस गया। लोग अभी इस मंजर को समझ भी नहीं पाये थे कि धंसी जमीन से धुआं निकलने लगा और आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में आसपास अफरा-तफरी मच गई। जमीन के नीचे आग और ऊपर बस्ती, इस तस्वीर ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

जमीन धंसी तो लक्ष्मी कॉलोनी की सड़क भी घेरे में

स्थानीय लोगों को सबसे ज्यादा डर अब इस बात का है कि कहीं यह धंसाव धीरे-धीरे अपना दायरा बढ़ाकर लक्ष्मी कॉलोनी जाने वाली सड़क तक न पहुंच जाये। अगर ऐसा हुआ तो इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। साथ ही किसी बड़े हादसे की आशंका भी पैदा हो सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन के नीचे आग और धंसाव की स्थिति को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। समय रहते प्रभावित इलाके को सुरक्षित नहीं किया गया तो खतरा बस्ती और सड़क दोनों तक पहुंच सकता है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रभावित क्षेत्र की तत्काल घेराबंदी कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ लगातार निगरानी जरूरी है, ताकि धंसाव बढ़ने की स्थिति में समय रहते कदम उठाया जा सके। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग भी की है। उनका कहना है कि यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिये।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची BCCL टीम

जमीन धंसने और आग की लपटें उठने की सूचना मिलते ही BCCL की टीम घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। प्रबंधन की ओर से जमीन धंसने और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिये जांच शुरू किये जाने की बात सामने आई है। मामले को लेकर झरिया CO मनोज कुमार ने मीडिया से कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। वहीं, कोलियरी प्रबंधक अनिल महतो से घटना के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने मीडिया से कहा कि घटना हुई होगी और BCCL की टीम मौके पर गई होगी।

इसे भी पढ़ें :

बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, खाते में पहुंचे ₹7 हजार…

Bihar : बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के...

विश्व कप फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष तीरंदाज बने धीरज…

Kohramlive : निशाना सिर्फ 10 पर था, लेकिन दांव इतिहास...

HEC बाईपास रोड पर जमकर हंगामा, भारी फोर्स तैनात…

Ranchi : राजधानी रांची में HEC बाईपास रोड पर...

अंबानी के आंगन में सजा गणपति का दरबार, सितारों से जगमग हुई शाम…

Kohramlive : गणपति बप्पा की भक्ति और बॉलीवुड सितारों...

बच्चों को अच्छी सीख देनी है तो पहले खुद बदलें ये 5 आदतें…

Kohramlive : बच्चे की पहली पाठशाला घर होता है...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: