spot_img

‘IAS’ राजेश अरेस्ट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : पलामू के हुसैनाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने खुद को 2014 बैच का ओडिशा कैडर IAS बताने वाले युवक को धर दबोचा। पकड़ा गया फर्जी अफसर राजेश कुमार, हैदरनगर थाना क्षेत्र के कुकही गांव का रहने वाला है। 2 जनवरी को हुसैनाबाद थाना पहुंचकर राजेश ने खुद को भुवनेश्वर में सीएओ पद पर तैनात बताया। बातचीत के दौरान जब थानेदार ने उसकी पोस्टिंग को लेकर सवाल किये, तो जवाबों में विरोधाभास सामने आया। अलग-अलग राज्यों में तैनाती की बात ने पुलिस का शक गहरा दिया।

जांच के दौरान राजेश कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। तलाशी में उसके पास से फर्जी IAS आईडी कार्ड बरामद हुआ। इतना ही नहीं, वह अपनी गाड़ी पर “Government of India, CAO Telecommunication Department” लिखवाकर घूम रहा था। हुसैनाबाद SDPO मोहम्मद याकूब के मुताबिक, राजेश ने UPSC के चार प्रयास किये थे लेकिन असफल रहा। पिता का IAS बनने का सपना अधूरा रहने पर वह खुद ही 6–7 साल से फर्जी IAS बनकर प्रभाव जमाने की कोशिश कर रहा था। फिलहाल आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

 

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई