spot_img
spot_img

मोबाइल छीनने की फिराक में चलती ट्रेन से लटक गया, वीडियो वायरल…

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : चलती ट्रेन में मोबाइल झपटने की कोशिश एक युवक पर भारी पड़ गई। भागलपुर के शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। दावा है कि मोबाइल छीनने की कोशिश के दौरान युवक का हाथ ट्रेन की खिड़की के पास पकड़ लिया गया। इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ती रही और वह खिड़की के सहारे लटकता हुआ घिसटने लगा। बताया जा रहा है कि युवक ने चलती ट्रेन में बैठे यात्री का मोबाइल छीनने का प्रयास किया था। इसी दौरान उसका हाथ पकड़ लिया गया। ट्रेन की रफ्तार बढ़ने के साथ युवक का संतुलन बिगड़ने लगा। वह खुद को छुड़ाने की कोशिश करता रहा और छोड़ देने की गुहार लगाता रहा।

हाथ छूटा तो नीचे गिरा

वीडियो से जुड़े दावों के मुताबिक, कुछ दूर तक ट्रेन के साथ घिसटने के बाद युवक का हाथ छूट गया। वह नीचे गिर पड़ा। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। हालांकि, युवक को कितनी चोटें आईं और मोबाइल झपटमारी की घटना की वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। भागलपुर RPF इंस्पेक्टर एके गिरी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और युवक से पूछताछ हो रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी ने लिखित आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

इसे भी पढ़ें :

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: