spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Horoscope 21 March 2021:इन पांच राशि वालों को धन लाभ के संकेत…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए मिलाजुला रहेगा। आज बिजनेस में कोई खास दिन फाइनल हो सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। राजनीतिक क्षेत्र में भी आज आपको विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है।  सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए मित्रों की सहायता की आवश्यकता पड़ेगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भी मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। परिवार में कोई हर्ष व मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिससे आपकी भागदौड़ भी अधिक होगी और आप काफी व्यस्त नजर आएंगे, लेकिन इन सबके बीच आपको अपने व्यवसाय को पीछे नहीं छोड़ना है, उस पर भी नजर रखनी है। शत्रु आज प्रबल नजर आएंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। संतान को धार्मिक कार्य करते देख मन में खुशी का भाव रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम परिणाम लेकर आएगा। आज वही कार्य करें, जिसके पूरे होने की उम्मीद हो। आज दिमाग में नई नई योजनाएं आएंगी, जो आपके बिजनेस को चार चांद लगाएंगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सीनियर्स का विशेष सहयोग मिलेगा। आज आप किसी क्रिएटिव और कलात्मक काम को पूरा करने में दिन बिता सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आप की नौकरी व व्यवसाय के लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। नौकरी में आज आपके विचारों के मुताबिक माहौल बनेगा और आपके साथी भी आपका भरपूर सहयोग देंगे। आज शाम का समय आप अपने मित्रों के साथ खानपान में व्यतीत करेंगे। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। आज जो भी कार्य करें,  पूरी लगन से करें, तभी  सफलता मिलती दिख रही है। भाई बहनों की सलाह आज आपके लिए कारगर साबित होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे आप अपने रूठे जीवन साथी को मनाएंगे। आज आपके कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी  व वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट बन सकते हैं। ससुराल पक्ष  से सम्मान मिलता दिख रहा है। व्यापारियों को आज नगद धन की कमी हो सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता पड़ेगी। 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा, लेकिन आज आपको अपने आस पास के लोगों से सावधानी बरतनी है। आसपास के लोगों से टकराव की नौबत ना आए, इस बात का विशेष ध्यान रखें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार में आज किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसकी परिवार को बुजुर्गों की सलाह की आवश्यकता होगी सायंकाल के समय यदि कोई कानूनी विवाद है, तो उसका निपटारा हो सकता है। 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले में पारिवारिक और आसपास के लोग आज कुछ परेशानी पैदा कर सकते हैं।  सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र  मे भी आपकी  साख बढ़ेगी, लेकिन आपका धन भी व्यय होगा। कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज समाप्त हो सकते हैं। व्यापार में  नये प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन रोजगार से जुड़े जातकों के लिए उत्तम परिणाम लेकर आएगा। व्यवसाय में भी आज दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। आज परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनंद उठाएंगे। आपनी नौकरी मे कुछ नवीनता ला सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ होगा। सायंकाल का समय आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन सावधानी व सतर्कता से चलने का होगा। आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर कुछ धन व्यय कर सकते हैं। माता जी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए ध्यान रखें। नौकरी में आज कुछ वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन अपनी मधुर वाणी से आप सबका दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आज शाम के समय आप अपने जीवनसाथी के साथ तीर्थ स्थान पर दर्शन के लिए जा सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपने कोई व्यापार साझेदारी में किया है, तो वह आज आपको काफी फायदा पहुंचाएगा। घर की साज-सज्जा के लिए आज कुछ शॉपिंग कर सकते हैं, जिससे आपकी जेब पर भी फर्क पड़ेगा। पुराने रुके हुए कार्यों को करने के लिए आज समय अवश्य निकालें। संतान के विवाह संबंधित चर्चा आज घर परिवार में हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन उसके चलते अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि व्यापार में कोई लेनदेन करने की सोच रहे हैं, उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। घर परिवार में आज संपत्ति से संबंधित कोई मामला सिर उठा सकता है, लेकिन समझदारी से काम लेंगे और बुजुर्गों की सलाह से कार्य करेंगे, तो सफलता प्राप्त होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से लाभदायक रहेगा। यदि आप व्यापार में जोखिम उठाने की सोच रहे हैं, तो वह आपके लिए हितकर होगी। यदि आज आपको कोई व्यक्ति परेशानी में देखता है, तो उसकी मदद अवश्य करें। आपके परिवार में आज कुछ परेशानी आ सकती है, लेकिन उसे अपने मधुर व्यवहार से ठीक करने की कोशिश करें। नौकरी व  व्यापार में आज आप अपनी बुद्धि के प्रयोग से बहुत कुछ पा सकते हैं, जिसकी अभी तक आपको कमी थी। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ सैर सपाटे में व्यतीत करेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...