spot_img
spot_img

Horoscope 21 February 2021: आज इन तीन राशि को शुभ समाचार सुनने को मिलेगा..

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

आज विक्रम संवत् 2077, परमदिचा व शाखा संवत् 1942, शर्वरी, पूर्णिमांत माघ और अमांत पौष है. हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज माघ शुक्ल की नवमी तिथि और दिन रविवार है. सूर्य कुंभ राशि में रहेंगे और चन्द्रमा 21 फरवरी 09:55 PM तक वृषभ राशि में रहेंगे. इसके बाद मिथुन राशि पर संचरण करेंगे.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज छात्रों के शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानी दिख रही है। आर्थिक स्थितियां भी तनाव प्रद रहेंगी। घर के रखरखाव पर आज कुछ धन खर्च हो सकता है, इसलिए थोड़ा संभल कर चलें। धार्मिक एवं सामाजिक कार्य में आज आप सहयोग करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। रोजगार के क्षेत्रों में भी सुधार होता दिख रहा है और आपको नए अवसर मिलने की पूरी उम्मीद है। यदि आपकी कोई जमीन जायदाद से जुड़ी समस्या चल रही है,तो वह खत्म होगी। आपके व्यापार के सकारात्मक परिवर्तन आपको आगे चलकर भरपूर लाभ देंगे। शाम के समय आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, इसलिए खाने-पीने में परहेज करें। संतान से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में सफलता दायक रहेगा। अधिकारी वर्ग से भी प्रशंसा मिलने की पूरी उम्मीद है। प्रेम जीवन में आनंद भरा समय व्यतीत होगा और आज परिवार के किसी सदस्य से कोई मंगल समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। शाम के समय आज स्थितियां कुछ सुधरेंगी और पड़ोसी भी आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उनके स्वास्थ्य के नियमों का पालन करें। आपके द्वारा शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन सांसारिक सुख भोग में और नौकर चाकरो  के सहयोग से आज आपको परेशानी रहेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन में मनमुटाव की स्थिति पैदा कर सकता है, जिससे आपको मानसिक तनाव रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी आप धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी से किया गया कार्य खराब हो सकता है, जिसका आपको नुकसान हो सकता है। आज आपका कोई वाहन खराब होने से आपके खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है। साथ ही परिवार के छोटे बच्चों के साथ आज अच्छा समय व्यतीत होगा। आज कार्य के प्रति आपकी लगन रहेगी और आपके रुके हुए कार्य  पूर्ण रूप से  होते देखेंगे। आपके प्रभाव क्षेत्र में भी आज वृद्धि होगी। विदेश से संबंधित कार्य में आज आपको सफलता मिलती दिख रही है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से नए नए कार्यों की खोज करने में लगेंगे। यदि पारिवारिक संपत्ति से संबंधित कोई विवाद चल रहा है, तो वह किसी बड़े अधिकारी की मदद से सुलझ जाएगा। विद्यार्थियों को आज उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए कुछ अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी, तभी सफलता मिलती दिख रही है। भाई व मित्रों के सहयोग से नए अवसरों की प्राप्ति होगी। आपके कार्य के क्षेत्र में आज जीवनसाथी की सलाह से आपको भरपूर लाभ होगा, जिससे दोनों के बीच रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी। आज शाम का समय दान पुण्य के कार्य में व्यतीत होगा और किसी शुभ समाचार के आने से भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको कार्य क्षेत्र में आज किसी भी वाद विवाद से बचना होगा अन्यथा यह वाद विवाद कानूनी मसला बन सकता है। रोजगार के क्षेत्र में अस्थिरता के कारण कुछ परेशानी हो सकती है, जिससे मन परेशान रहेगा। अपने घर परिवार की समस्याओं को धैर्य से सुलझाएं और बड़े लोगों की मदद से आज आपके अटके हुए सरकारी कार्य भी पूरे होते दिख रहे हैं। व्यापारी वर्ग को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज शाम के समय धर्म व अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्ति के लिए अधिक एकाग्रता से कार्य करने की जरूरत है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज रोजगार से जुड़े क्षेत्र में जो अडचने हैं, उनसे आज मुक्ति मिलेगी, लेकिन आपको किसी भी तरह के जोखिम से दूरी बनाकर रखनी होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्ति के लिए जो आर्थिक समस्याएं थी, वह आज समाप्त होगी। आपकी कार्यशैली से आज लोग प्रभावित होंगे और आपका सम्मान करेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए आज आप कुछ नए प्रयोग करेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा और कार्यक्षेत्र में आप के प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। आज कुछ अनावश्यक खर्चे भी आएंगे, जो आपको में करने पड़ेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। प्रेम जीवन की नई ऊर्जा का संचार होगा और अपने पिताजी से आज आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज शाम का समय आपका अपने मित्रों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने में व्यतीत करेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन में मान सम्मान बढ़ेगा, जिससे आप अपने जीवनसाथी के प्रति केयरफुल होंगे। आज आपके परिवार में किसी व्यक्ति से कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। यदि आप नौकरी करते हैं, तो आपके अधिकारों में आज वृद्धि होगी और आपका उत्तरदायित्व बढ़ेगा। समाजिक कार्य करने से समाज की ओर से वंचित सहयोग मिलेगा और सब लोग आपके साहस और पराक्रम की प्रशंसा करते दिखेंगे, जिससे मन में खुशी की लहर दौड़ेगी।  व्यापार में दिन आज अधिक मेहनत कर कराएगा, जिससे कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शाम के समय किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। संतान की नौकरी से संबंधित आज कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपको संतान के भविष्य की चिंता कम होगी। व्यस्तता के बीच आज आप अपनी लाइफ  लिए समय निकाल ही लेंगे। नए व्यापार की शुरुआत के लिए भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, लेकिन अनावश्यक खर्चे आज सामने खड़े रहेंगे। आर्थिक लाभ की स्थिति भी आज बहुत उत्तम है। विद्यार्थियों को गुरुजनों का सहयोग मिलेगा, जिससे वह प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। आपके पिताजी का सहयोग आपके पारिवारिक बिजनेस की विषम परिस्थितियों में सहायक रहेगा, जिससे पारिवारिक बिजनेस में चल रही समस्या समाप्त होगी। आज शाम का समय आपको किसी मांगलिक समारोह में होने का अवसर प्राप्त होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। परिवार में किसी चर्चा को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आपके रिश्तो में दरार आ जाएगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और खानपान पर विशेष ध्यान रखें। भौतिक सुख-सुविधाओं में आज कुछ कमी आती दिख रही है। यदि आप अपने मन की बात दूसरों से उजागर नहीं करेंगे, तो आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार ला सकते हैं, जिससे जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। आज शाम का समय धर्म वे आध्यात्मिक व्यतीत होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए कुछ तनावग्रस्त रह सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में आज कुछ समस्याएं आ सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें। प्रेम जीवन को रिश्तो में बदलने के प्रयास सफल होंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श हो सकता है। राजनीतिक लोगों को जनसमर्थन प्राप्त होगा। व्यापार में निर्णय लेने की क्षमता से आज आपको लाभ होगा, जिससे आगे चलकर आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर कोई विवाद मामला चल रहा है, तो उसमें आज पूर्ण लाभ मिलने की संभावना है।शाम का समय आप धर्म-कर्म के कार्य में व्यतीत करेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

 आज का दिन व्यापारियों के लिए भविष्य की नई योजनाएं लेकर आएगा। पिता से संबंधों में सुधार होगा और उनके विचारों को आप प्राथमिकता देंगे, जिससे आपको भरपूर लाभ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में सभी  को अपने कार्य के दम पर आज परास्त करेंगे। आज शाम का समय आप गाने बजाने संगीत और सैर सपाटे में व्यतीत करेंगे। विस्तार और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि बहुत दिनों से कोई समस्या चली आ रही है, तो आज उससे मुक्ति मिलेगी और उलझन  से मुक्ति के लिए नया मार्ग ढूंढ लेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन उत्तम लाभदायक रहेगा। संतान व जीवनसाथी के प्रति प्रेम की भावना बढ़ेगी। अच्छे कर्मों से आपके खानदान का नाम रोशन होगा और बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे। व्यापारियों को भी धन लाभ के प्रबल योग बनते दिख रहे हैं, लेकिन उसके लिए व्यापारिक  यात्राएं करनी पड़ेगी, जो सफल रहेंगे। विवाह संबंधी समस्याएं भी आज खत्म होगी। आज रोजगार से संबंधित कोई समाचार प्राप्त होगा और बड़े भाई का सहयोग आपको मिलेगा। यदि आपने कोई कर्ज लिया हुआ है, तो उससे आज आपको मुक्ति मिलेगी, लेकिन किसी भी तरह के लेनदेन से बचना होगा। शाम के समय आपके परिवार में अतिथियों का आगमन होगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

Kohramlive : किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिहाज...

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...