हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज दिन शनिवार और माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। चंद्र देव मेष राशि में विराजमान हैं। आइए जानते हैं ग्रहों की चाल के कारण कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों की शिक्षा के क्षेत्र में नए-नए अवसर लेकर आयेगा। अगर आप किसी व्यक्ति या संस्था से कर्ज लेने के बारे में आप सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें क्योंकि समय अनुकूल नहीं है। आपको आज आपने परिवार में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है और पिताजी का सहयोग और आशीर्वाद उसमें आपको भरपूर मिलेगा। जीवनसाथी आज आपका पूर्ण रूप से साथ निभाएंगे, जिससे आप उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज पुराने मित्रों से आपको सहयोग प्राप्त होगा और आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। यदि आप किसी सामाजिक संस्था से जुड़े हैं, तो आपको आज शासन द्वारा भी सम्मानित किया जा सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप काफी व्यस्त रहेंगे, जिससे आपको भागदौड़ भी करनी होगी। आप के निर्णय लेने की क्षमता से लाभ होगा। व्यापार में आज रुके हुए कार्य हैं, तो वह आज पूरे होंगे। यदि आपको कहीं इन्वेस्टमेंट करना है, तो उसके लिए समय अनुकूल है, जिसमें भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा और आगे चलकर आप इसका लाभ उठा पाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक संपत्ति मिलने की प्रबल संभावना बन रही है, जिसमें आपको अपनी माता जी का विशेष सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपके व्यापार में यदि कोई डील फाइनल होती है, तो वह आपके लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगी, जिसका आपको भरपूर लाभ मिलेगा। इसके साथ साथ बड़े लोगों की मदद से आपके रुके हुए कार्य भी आज प्रगति की ओर आगे बढ़ेंगे। आपकी पारिवारिक संपत्ति का आज विकास होगा और नई परियोजना शुरू करने का आपको अवसर मिलेगा। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं, तो आप डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। राजनीतिक लोगों के प्रशंसकों की संख्या में इजाफा होगा, लेकिन सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान हो सकता है। संतान पक्ष से आज सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। शाम के समय गाने बजाने तथा संगीत की रूचि रहेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
भाग्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए बेहद उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपकी मेहनत को अधिकारियों की सराहना मिलेगी और उसका फल भी आज आपको प्राप्त होगा। निहाल पक्ष से आपको प्रेम स्नेह मिलने की भरपूर संभावना है। अपने माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। भाई-बहनों के सहयोग से आपकी आर्थिक स्थिति आज मजबूत होगी और आपके परिवार की जरूरतें भी पूरी होंगी। अपनी शान-शौकत के लिए धन खर्च करेंगे, जिसको देखकर आपके शत्रु परेशान रहेंगे। संतान का भविष्य मजबूत होने से आपका उसके प्रति आज प्रेम और विश्वास और अधिक मजबूत हो जाएगा, जिससे आपको उनके भविष्य की चिंता नहीं होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको यदि कोई नेत्र से संबंधित कष्ट है, तो उसमें सुधार की जरूरत है अन्यथा वह आगे चलकर आपको ज्यादा परेशान कर सकता है। यदि आज कोई कर्ज लेना पड़े, तो आपको उससे बचना होगा अन्यथा आपके नुकसान की आशंका बनती दिख रही है। आपके परिवार में आज कुछ तनाव रहेगा, लेकिन आप धीरे-धीरे सभी समस्याओं को खत्म कर ही लेंगे। यदि शारीरिक कष्ट भी है, तो उसमें आज सुधार शुरू हो जाएगा। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधियों से आज दूर रहें और अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। अपनी माता पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में आज आपको राहत मिलेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आपको अपने ससुराल पक्ष से कुछ नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, लेकिन यदि आप मधुर वाणी का प्रयोग करेंगे, तो सब कुछ ठीक हो जाएगा अन्यथा आपके संबंधों में कटुता आ जाएगी। आपके मित्रों की वजह से आज व्यय होने के योग बन रहे हैं। यदि आप लोगों का भला सोचेंगे, तो कुछ लोग इसे स्वार्थी समझेंगे। आज आपको अपनी माता जी व पिताजी का सहयोग प्राप्त होगा। संतान की तरफ से आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न हो उठेगा। धर्म व अध्यात्म के प्रति आज रूचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में सुख में बढ़ोतरी होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपके कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार और पद में वृद्धि होगी और आपकी पारिवारिक संपत्ति में भी आज बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों को गुरुजनों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। नए कार्यों में निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा और व्यापार में धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। प्रेम संबंध स्थापित होंगे और वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके सभी कार्य धीरे-धीरे होने लगेगे। विद्यार्थियों को आज गुरुजनों का सहयोग और आशीर्वाद मिलता दिख रहा है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपके व्यापार में वृद्धि के लिए किए गए प्रयासों में थोड़ी रुकावट दिख रही है, जिससे आपका आपका मन अशांत व परेशान रहेगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से संबंधित कार्यों के लिए आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है। धैर्य तथा प्रतिभा से सभी समस्याओं को आज धीरे-धीरे खत्म करेंगे और शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में भी सफल रहेंगे। अपनी लव लाइफ पर ध्यान रखें और वाणी का सही प्रयोग करें अन्यथा क्रोध आपके रिश्तों में दरार डाल सकती है, जिससे आपके परिवार में अशांति का माहौल हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
व्यापार में आपके द्वारा क्या किए गए प्रयास आज सफल साबित होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा। अगर कोई वाद-विवाद लंबित है, तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बन रही है। आपके व्यवसाय क्षेत्र का विस्तार होगा। शाम के समय वाहन चलाने में सावधानी बरतें तथा अपने खान-पान पर संयम बरतें। आपकी बुद्धि विद्या और ज्ञान में आज वृद्धि होगी। आपके अंदर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में भी रुचि लेंगे और सहयोग करेंगे, जिसमें भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलता दिख रहा है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
ससुराल पक्ष से आज आपको मान-सम्मान मिलने की भरपूर संभावना है। साथ ही परिवार में कुछ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आ जाएंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी मजबूरी में करना पड़ेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। यदि आप निवेश की योजना बना रहे हैं, तो अवश्य करें उसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा। कर्ज मुक्ति के प्रयास सार्थक होंगे और छोटे व्यापार की यात्रा लाभदायक रहेगी। आज आपको बराबर मेहनत करने के बाद किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आपका आज का दिन बुद्धि व विवेक से नई नई खोज करने में व्यतीत होगा। बहुत दिनों बाद आज पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, इसलिए आवश्यकता के अनुसार ही धन व्यय करें। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी सफलता से आहत होंगे, इसलिए आपको उनके षड्यंत्रों से सावधान रहना होगा। छात्रों को एकाग्र होकर भविष्य की योजनाओं को पूरा करने के लिए तैयारी करनी होगी। शाम का समय रिश्तेदारी में यात्रा हो सकती है, जो लाभकारी रहेगी। माता-पिता के संबंधों में सुधार होगा, लेकिन जीवन साथी के साथ वाद विवाद की आशंका बढ़ रही है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभकारी रहेगा। पारिवारिक बिजनेस की बढ़ोतरी के लिए आपके पिताजी का मार्गदर्शन व सहयोग सफलता दायक रहेगा। बहुत दिनों से लटका हुआ कार्य संपन्न होगा। लव लाइफ में सामंजस्य स्थापित करने की कोशिश असफल रहेगी। सामाजिक सम्मान मिलने से आप का मनोबल आज बड़ा दिखेगा। भविष्य को मजबूत बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों में आज सफलता मिलेगी, लेकिन आपको अपने क्रोध पर संयम रखना होगा। नहीं तो आपका पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण सकता है। आपके खुशमिजाज व्यक्तित्व के कारण अन्य व्यक्ति भी आप से संबंध बनाने की चेष्टा रखेंगे, जिससे आपके अपनों की संख्या बढ़ेगी।










