spot_img

Horoscope 17 March 2021:इन चार राशि वालों को नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अधिक मेहनत भरा रहेगा, जो लोग परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, उन्हें पढ़ाई पर अधिक फोकस रखना होगा। यदि आज किसी से कोई वाद-विवाद होता है, तो स्वयं पर कंट्रोल रखें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन मे कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है, जिससे आपको परेशानी होगी, इसलिए अधिक तनाव ना ले। आज शाम का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे, जिससे आपका तनाव भी कम होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज के दिन व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन आप व्यस्तता के चलते भी अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकाल ही लेंगे, जिससे जीवन साथी की बाचे खिल उठेंगी। आज शाम के समय आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जो आप के फायदे के लिए होगी। अपने कार्यालय में आप सावधानी बरतें, तभी नुकसान होने से बचाया जा सकता है। यदि आप आज कहीं इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, तो उसका भविष्य में आपको भरपुर लाभ मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन विद्यार्थियों को अपना ज्यादा से ज्यादा ध्यान पढ़ाई पर लगाना होगा, तभी परीक्षा में सफलता प्राप्त होती दिख रही है। व्यापार व व्यवसाय में आज कुछ नई तकनीक अपना सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा। दोपहर के समय तक आज किसी फोन या टेलीफोन के जरिए कोई खास जानकारी मिल सकती हैं। पिताजी की सेहत के प्रति सावधान रहें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आप अपने बिजनेस में कुछ नई तरकीब अपनाकर काफी लाभ उठाने में सफल रहेंगे। यदि कोई कार्य करना चाहते हैं और आपको लगता है कि वह रिस्क वाला है, तो उसे करने के लिए आज दिन उत्तम नहीं है। परिवार में जो आपके विरोधी हैं, वह कुछ समय के लिए शांत रहेंगे, लेकिन फिर भी सतर्कता बरतना जरूरी होगा, इसलिए सावधान रहें। आज शाम का समय किसी सामाजिक समारोह में व्यतीत करेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। यदि बिजनेस के लिए कोई नया आइडिया आया हो, तो उसे फौरन आगे बढ़ाएं। भविष्य में इसका भरपूर लाभ मिलेगा। यदि रिश्तेदारों से आपकी कोई अनबन हैं, तो वह दूर करने का आज उत्तम समय है। मित्रों से आज मुलाकात होगी, जिसका आपको भरपूर फायदा होगा। परिवार में आज कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, इसलिए बहसबाजी में ना पड़ें, बेहतर होगा और अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा, लेकिन दिमाग से किए गए कार्यों का आज आपको भरपूर फायदा होगा। इससे मन को खुशी मिलेगी। पुरानी चल रही समस्याएं भी आज समाप्त हो जाएंगी। आप अपने आप को आजाद महसूस करेंगे। आज का दिन आपको अपने व्यापार में ईमानदारी से कार्य करने का होगा। यदि ऐसा करेंगे, तो आपकी मदद करने वाले लोग भी सामने आएंगे, जिसका आपको भरपूर फल मिलेगा। व्यापार के लिए की गई यात्राएं उत्तम फलदायक रहेंगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा क्योंकि स्वास्थ्य में कोई गिरावट आ सकती है। नौकरी में आज आपको टीम वर्क करने का मौका मिलेगा, जिससे आपके साथी कर्मचारी भी खुश नजर आएंगे। यदि आप कोई नया बिजनेस करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए खतरा बना हुआ है, इसलिए बिल्कुल ना करें। प्रेम जीवन सुदृढ़ होगा, जिससे आपके जीवनसाथी खुश नजर आएंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। बिजनेस में आपको उत्तम लाभ की प्राप्ति होती दिख रही है। शत्रु भी आज प्रबल रहेंगे, लेकिन आपको उन पर ध्यान नहीं देना है। राजनीति क्षेत्र में वृद्धि होने के प्रबल संकेत हैं। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं, जिसमें आपकी मुलाकात अच्छे और असरदार लोगों से होगी, जिनसे आप खास काम की बात करेंगे, जिससे आपकी कुछ चिंता कम होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आप व्यापार से जुड़ी कुछ यात्राएं कर सकते हैं, जिसका आपको भरपूर लाभ मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय में साथी कर्मचारियों से बहस में ना पडें, नहीं तो दिक्कत में आ सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिए समय उत्तम है। जीवन साथी का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। आपके बिजनेस के लिए अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज आपके ऊपर काम का प्रेशर अधिक रहेगा, लेकिन किसे पहले करूं और किसे बाद में यह आपको सोचना है, ताकि सभी कार्य समय से पूर्ण हो सके। परिवार में आज किसी से आपकी अनबन हो सकती हैं, लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कामकाज की स्थितियां बेहतर होंगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। जीवनसाथी के लिए आज आप कोई उपहार खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों को गुरुजनों से सलाह लेने की आवश्यकता पड़ेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन कुछ खर्चे भरा रहेगा। आज आप अपने किसी खास मित्र के लिए कोई तोहफा खरीद सकते हैं, लेकिन आपको अपनी जेब का ख्याल रखना होगा, नहीं तो आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। अपने कार्य क्षेत्र में आज आप अपने साथी कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्य करेंगे, जिससे कुछ शत्रु भी प्रबल नजर आएंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत या सलाह मशवरा करके आपके बिजनेस को नई जान मिलेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप कहीं बाहर फिजूलखर्ची करने की वजह घरवालों के साथ समय गुजारें, ताकि आपके परिवार के सदस्य भी खुश रहे क्योंकि आज खर्चा वैसे ही अधिक होगा। यदि कुछ कार्य बहुत समय से अटके हुए हैं, तो आज वह बन जाएंगे, इसलिए सतर्क रहें। आज आपको अपनी संतान के भविष्य की चिंता करता सकती हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...