आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज दिन बुधवार और माघ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। चंद्र देव मेष राशि में विराजमान हैं। आइए जानते हैं ग्रहों की चाल के कारण कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति की भरपूर संभावना दिख रही है, लेकिन आपके किसी काम के पूरा ना होने की वजह से आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन आ सकता है, इसलिए सावधान रहें। मामा पक्ष से आज धन प्राप्ति के योग बनते दिख रहे हैं। शाम के वक्त आप मांगलिक कार्यक्रम में भी भाग ले सकते हैं। संतान के भविष्य की चिंता आज थोड़ी कम होगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। यदि आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं, तो उसमें आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपके परिवार में सुख व शांति का वातावरण रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आपको आज किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग भी बनते दिख रहे हैं। यदि आप नौकरी में स्थान परिवर्तन की सोच रहे हैं, तो ऐसा करने में आज आपका भाग्य आपके साथ रहेगा। पारिवारिक जीवन में सरसता बनी रहेगी, लेकिन अपने अनावश्यक खर्चों पर आज आपको नियंत्रण रखना होगा। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ किसी रंगारंग कार्यक्रम में शामिल होने में व्यतीत करेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आप अपनी संतान के द्वारा किए गए कार्यों से खुश होंगे। आपके रहन-सहन के स्तर में भी आज सुधार होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिख रही है। आपका रुझान सुंदर वस्त्रों की प्राप्ति की ओर बढ़ेगा। नौकरी और व्यवसाय में भी आपके भागीदार व साथियों से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन आलस्य को त्याग कर आज सक्रिय रूप से आगे बढ़ना होगा, तभी दिन में किए गए कार्य आपके लिए शुभ रहेंगे और यदि आप नौकरी करते हैं, तो उसमें आपको उच्च पद की प्राप्ति होती दिख रही है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज के दिन आपका यात्रा के लिए होगा। आपको आज व्यापार के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है, जिसमे आपको लाभ होगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। किसी सगे संबंधी से आज आपको वस्त्र इत्यादि उपहार में मिल सकते हैं। उत्तम मित्रों के सहयोग से आज मन में निराशा का भाव समाप्त होगा। शाम का वक्त आप का मन पठन-पाठन में लगेगा और रात को आप आज अच्छी नींद लेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा क्योंकि आपका पेट खराब हो सकता है। पाचन क्रिया मन और वायु विकार से परेशानी हो सकती है, इसलिए अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। घर में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिससे परिवार के सभी सदस्य एवं छोटे बच्चे प्रसन्न दिखेंगे। मित्रों के सहयोग से आज व्यवसाय के नए स्त्रोत बनेंगे। आपकी आमदनी बढ़ने और बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से आज आप का मनोबल सातवें आसमान पर होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, लेकिन आपके सभी कार्य बनते नजर आएंगे। आय में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जो लोग पढ़ने लिखने के पेशे से जुड़े हैं, आज उनकी आय में वृद्धि होगी, लेकिन आपको क्रोध करने से बचना होगा। संतान पक्ष की ओर से भी आज खुशखबरी मिलेगी। उच्च शिक्षा से संबंधित परिणाम आपको प्राप्त होगा। आज उत्तम संपत्ति से भी कुछ आय प्राप्त हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिनाई लेकर आ सकता है और आपकी इच्छा के विरोध में कुछ कार्य हो सकते हैं, जिससे आपका मन अशांत रहेगा, लेकिन परिवार में सब कुछ सही रहने से आप का मनोबल बढ़ता दिखेगा, जिसमें भाग्य भी आपका भरपूर साथ देगा। आज आपको अपने अनियोजित खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। यदि आप नौकरी करते हैं, तो उसमें आपको अधिकारियों से भरपूर सहयोग मिलने की पूरी उम्मीद है। विद्यार्थियों की आज शाम के समय पढ़ने लिखने में रुचि बढ़ेगी और रात्रि का समय आप का आयोजन में व्यतीत होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आपको अपनों का भरपूर साथ मिलेगा और आपका कोई बड़ा कार्य भी संपन्न होने की पूरी उम्मीद है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। आपकी माता जी का आशीर्वाद आज आपके लिए विशेष रूप से फलीभूत होगा। आज रुका हुआ धन किसी महापुरुष के सहयोग से प्राप्त होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आज आपको संतान पक्ष से और बौद्धिक क्षेत्र में सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। आपकी पद प्रतिष्ठा भी आज बढ़ती दिखेगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपका काफी व्यस्तता के साथ बीतेगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन उसके परिणाम आपके लिए उत्तम फलदायक रहेंगे।। कार्यक्षेत्र में भी आज कठिनाई व परिश्रम से कार्य करना होगा, तभी आप को अधिकता दिखेगी। अपनी बातचीत व वाणी पर संयम रखें। किसी संपत्ति को लेकर आज वाद विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है, बेहतर होगा कि खुद को उलझनों से बचाए रखें। आज शाम से लेकर देर रात तक निकट की यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपके भाग्य का उदय होगा और धन कर्म और कीर्ति की वृद्धि होगी। इसके साथ-साथ आपके शत्रुओं का आज नाश होगा। अंत में सर्वत्र विजय सफलता की प्राप्ति होगी और आपको हर कार्य में मनोरथ सिद्धि प्राप्त होगी। यदि आप कोई कार्य काफी समय से करने का प्लान बना रहे हैं, तो आज उसकी शुरुआत के लिए बेहद उत्तम दिन है, जिसमें परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा, नहीं तो आपके सारे काम बिगड़ सकते हैं। यदि ध्यान रखोगे, तो काम बिना किसी झंझट के बनते रहेंगे। जीवनसाथी से आज कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकता है, इसलिए थोड़ा संभल कर रहे। आप धार्मिक आयोजन में भी भागीदारी ले सकते हैं। दिन आज आपके लिए थोड़ा भागदौड़ वाला हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आप संपत्ति के सुधार व रखरखाव में भी खर्च करेंगे, जिसमें भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा। मित्रों और रिश्तेदारों का आज परिवार में आगमन हो सकता है। संपत्ति मे भी आय के नए स्रोत विकसित होंगे। राजनीति में बढ़ते संपर्कों का लाभ पाएंगे। आज का दिन आपके निवेश के लिए बहुत लाभदायक होगा, जिससे आपको फायदा भी होगा, इसलिए आज निवेश अवश्य करें। आपकी धार्मिक कार्यों में भी आस्था बढ़ती दिख रही है। प्रेम जीवन में आज भरपूर प्रेम रहेगा।












