spot_img

Horoscope 12 March 2021: इन चार राशियों को आज होगा धन लाभ…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ परिवर्तन लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन होने से आप कभी घबराते नहीं हैं लेकिन सरकार और व्यवस्था की तरफ से कुछ ऐसे बदलाव हो सकते हैं, जिससे आपकी हिम्मत जवाब दे सकती है। भाई-बहनों की सलाह से आज आपके सभी कार्य पूर्ण होते दिख रहे हैं। ससुराल पक्ष के किसी भी व्यक्ति के लेनदेन से बचना होगा, नहीं तो रिश्तों में खटास आ सकती है। संतान के भविष्य के प्रति सचेत रहें।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में कुछ निराशा लेकर आएगा, लेकिन आपको कठिन परिश्रम करके उस निराशा को खत्म करना होगा। आप हमेशा ही दूसरों के भरोसे कुछ प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं, लेकिन ऐसा बहुत लंबे समय तक नहीं चलेगा। आपके धन कोष में आज कमी हो सकती है, लेकिन परेशान ना हों क्योंकि वह ज्यादा समय तक नहीं चलेगी। आज पड़ोसी से किसी भी वाद विवाद से बचना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आपके शत्रु प्रबल रहेंगे। वह आपके काम में अड़ंगा डाल सकते हैं या किसी अटकलबाजी के कारण आप अपने लक्ष्य से दूर रह सकते हैं। यदि आप इसी तरह लक्ष्य से दूर होते रहेंगे, तो आपका उत्साह घटता रहेगा और आपकी प्रगति में रुकावटें आती रहेंगी, इसलिए स्वयं को जरूरत के हिसाब से ढाल लें ताकि कोई भी आप का फायदा ना उठा सके। आज आपके परिवार में कोई जन्मदिन इत्यादि हो सकता है, जिससे परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। आज शाम के समय कहीं से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आपके व्यवसाय में आज आपको कई ऐसे अवसर मिलेंगे, जो आप को प्रगति के मार्ग पर ले जाएंगे, जिससे परिचय में आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता थोड़ी कम होगी। ऐसे अवसरों को आपको पहचानना होगा। समाज सेवा करना लाभदायक रहेगा। दुगनी रात चौगुनी उन्नति करेंगे। यदि आप इसके लिए किसी संगठन से जुड़ना चाहते हैं, तो वह बहुत अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का आज आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को आज अपने भविष्य को सुदृढ़ बनाने के लिए कुछ नयी प्रतियोगिताओं में भाग लेना पड़ेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आपकी नौकरी व्यवसाय में आज आपको अपने अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा, जिससे एक नई ऊर्जा उत्पन्न होगी। आप अपने मधुर व्यवहार के कारण आज अपने व्यवसाय के चारों ओर के माहौल को खुशनुमा बना देंगे, जिससे आपके कुछ शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं। विद्यार्थी आज अपना कुछ समय मनोरंजन के कार्यों में भी व्यतीत करेंगे। आज आप अपनी संतान के प्रति अपने दायित्व को पूरा करेंगे। 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको ज्यादा सोचने के लिए मजबूर करेगा क्योंकि कामकाज की स्थिति अनुकूल नहीं है। परिवार में संपत्ति के लिए चल रहे बंटवारे को आप को स्वीकार करना होगा, जिससे आपके मन को ठेस पहुंचेगी। आपके भाई या बहन की शादी का प्रस्ताव आज प्रबल हो सकता है। आज शाम के समय आप किसी धार्मिक स्थान पर भी जा सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आपको अपने कार्य क्षेत्र में स्वयं ही मेहनत करनी होगी। सभी कार्य दूसरों के भरोसे नहीं छोडने होंगे क्योंकि लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। आज शाम का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बिताएंगे, जो आपके लिए राहत भरा रहेगा। आज आपके पिताजी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए ध्यान रखें। संपत्ति को लेकर आज परिवार में कई वाद विवाद उत्पन्न हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज आप अपने व्यवसाय को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे क्योंकि आपको एक के बाद एक नुकसान सहने पढ़ रहे होंगे, लेकिन परेशान ना हों। आज आपको अपने कार्यों को करने में थोड़ा विलंब हो सकता है। आर्थिक स्थिति की चिंता हो सकती है। विद्यार्थी अपने भविष्य की योजनाओं के लिए कठिन परिश्रम करते नजर आएंगे। धर्म-कर्म के कार्यक्रम में आज आपकी रुचि बढ़ी नजर आएगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आपके जो जरूरी कार्य चल रहे थे। आज उनके बन जाने से आपको भरपूर खुशी मिलेगी और आगे का समय आपका अच्छा कटने लगेगा और इसके बाद यह भी आपकी आर्थिक स्थिति के लिए एक अच्छी खुशखबरी होगी। यदि आपका कहीं पर रुका हुआ धन था, तो वह भी आपके हाथ लग सकता है, जिससे आपके दोनों हाथ में लड्डू होंगे। आपको ऐसा महसूस होगा। प्रेम जीवन सुदृढ़ होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए काफी उलझन भरा रहेगा। एक ओर तो आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीदने की जल्दी में रहेंगे, तो दूसरी और आपको अपने कार्य क्षेत्र में काम करने का प्रेशर भी ज्यादा रहेगा। सही वक्त पर आज आपका वाहन भी आपका साथ नहीं देगा, इसलिए आपको अपनी सूझबूझ का परिचय देना होगा। आज आप दान पुण्य के कार्यों पर भी कुछ धन दे सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज आप अपने दोस्तों के साथ अपने व्यवसाय की चर्चा कर सकते हैं। उनकी सलाह आपके व्यवसाय के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आज आप अपने आप को थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे, इसलिए सेहत का ध्यान रखना आवश्यक है। यदि आप बहुत लंबे समय से कोई धन-संपत्ति खरीदना चाहते थे, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आज आपके लिए कारगर साबित होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आप अपने व्यवसाय के लिए गंभीर सोच विचार वाले नजर आएंगे, बहुत समय से व्यवसाय पर ध्यान न देने के कारण जो परेशानी चल रही है। आज आप उनको समझेंगे, लेकिन उसके लिए आपको आलस्य का त्याग करना होगा, तभी यह संभव है आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं, जिससे वह खुश नजर आएंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आज कुछ निराशा हाथ लग सकती है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...