spot_img
Tuesday, December 5, 2023
19.1 C
Ranchi
24 C
Patna
18 C
Lucknow
spot_img
December 5, 2023
spot_img

Related articles

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Horoscope 10 October 2021: पांच राशि वालों को होगा धन लाभ, जानिए बाकी का हाल

spot_img
spot_img
spot_img

Published On :

spot_img

kohramLive Desk : आज के Horoscope (राशिफल) में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

                                                                                                                                                                                                                                 

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी परीक्षा के परिणाम आने जैसा रहेगा। आज आपको  किसी किए हुए कार्य का परिणाम मिलेगा, जिसमे आपको सफलता मिलेगी, लेकिन संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल के समय यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ है,तो वह भी आज पूरा हो सकता है। रात्रि का समय आज आप अपने परिजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। आज किसी यात्रा पर जाएं,तो बहुत तो बहुत ही सावधानी से जाए, उसमें आपके वाहन की खराबी का खतरा बना हुआ है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आप अपने प्रियजनों के साथ रूपए पैसे का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दे, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। नए अनुबंधों से आज आपको लाभ होगा और आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आज आपके व्यापार में आपकी अपने पार्टनर से कोई गर्मा गर्मी हो, तो उसमें आपको अपने संतोष को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपको अपनी किसी कहीं बात पर पछतावा होगा, जिसके लिए आप अपने परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से माफी भी अवश्य मांगेंगे। आज यदि आपकी कोई  वस्तु खो गई थी, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आशातीत सफलता मिलने से मन प्रसन्न होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज यदि आप किसी भूमि, भवन आदि संपत्ति की खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा और वह आपको आसानी से प्राप्त होगी। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, आज उनको उत्तम अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। यदि आज आप अपने व्यवसाय की डील को फाइनल करने के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाएंगे,तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ दे सकते हैं। आज आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आमदनी के नए नए स्त्रोत खोलेगा, लेकिन इसके लिए आपको अपनी वाणी को नियंत्रण में रखना होगा व उसमें मधुरता बनाए रखनी होगी, नहीं तो वह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ सकते है। ऑफिस में भी आज आप के प्रदर्शन में सुधार होगा। विद्यार्थियों को मनोरंजन के कार्यों से हटकर शिक्षा की ओर ध्यान लगाना होगा, तभी वह सफलता प्राप्त कर सकेंगे। यदि आपको कोई नेत्र संबंधित समस्या चल रही है, तो उसके कष्टों में आज गिरावट आ सकती है।

Horoscope
Horoscope

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कोई शुभ सूचना लेकर आएगा। आज आप सुबह से ही उत्साह में रहेंगे, वह आज आपके घर परिवार में कोई हवन कथा पूजा-पाठ आदि हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में भी आज आपको सफलता मिलेगी। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह उनके मित्र के रुप में भी हो सकते हैं। यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मुकदमा चल रहा है, तो उसमें आज आपको दोपहर के समय जीत मिल सकती है। आज आप अपने भाई बहनों के साथ यदि कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा।

 


Horoscope
Horoscope

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके  चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। छोटे व्यापारियों को यदि लंबे समय से कोई लेन-देन की समस्या चली आ रही थी, तो आज वह सुलझेगी। संतान की विवाह में आ रही आप किसी बाधा को आज आप अपने किसी मित्र की मदद से सुलझा सकते हैं। आज आपको अपने इरादों को मजबूत करके कोई अहम फैसला लेना पड़ सकता है, जिसके कारण आपके जीवन साथी भी आपसे नाराज हो सकती हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों  ने यदि अभी तक अपने साथी को परिवार के सदस्यों से नहीं मिल पाया है, तो वह भी आज मिलवा सकते हैं।

Horoscope
Horoscope

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए निराशाजनक रहने वाला है। आज आपको अपने बिजनेस में मन के मुताबिक परिणाम ना मिलने से आपको निराशा होगी, जिसके कारण थोड़ा परेशान ही रहेंगे, लेकिन फिर भी आपको अपने कामयाब रहेंगे। आज आपके पिताजी को कोई नेत्र संबंधित समस्या है। यदि ऐसा हो, तो नौकरी परामर्श अवश्य लें। आज आपका मन किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेगा, जिसके लिए आप अपने भाई से मदद भी ले सकते हैं।

Horoscope
Horoscope

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज शासन में सत्ता पक्ष का भी गठजोड़ लाभ मिलेगा, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको पर्याप्त मात्रा में धन प्राप्त हो सकता है। सायंकाल के समय आज आप किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, अभी आपका किसी सरकारी विभाग में कोई कार्य लटका हुआ है, तो आज वह पूरा हो सकता है। आज आप अपने किसी प्रिय  से मिलने के लिए थोड़ा परेशान रहेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल होने वाला है। आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में आपको सफलता अवश्य मिलेगी। यदि आपका परिवार के सदस्यों में कोई आपसी वाद विवाद चल रहा है, तो वह आज वह सुलझेगा और आप यदि व्यवसाय में अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कोई प्रयास करेंगे, तो उनमे आप सफल रहेंगे, लेकिन नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है, इसलिए आज सर्तक रह कर कार्य करें।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए थोड़ा तनाव लेकर आएगा। आज आपको कोई ऐसी सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न चित्त हो उठेंगे। आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, लेकिन उसमे कामयाब रहेंगे। आज आपको कोई विपरीत समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संतान की ओर से आपको आज कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आज आपको अपने मन में किसी के प्रति कोई कड़वाहट नहीं रखनी है,  उसे छोड़कर आगे बढ़ना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता से बातचीत में व्यतीत करेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपनी संतान की चिंता सता सकती है। आज आप अपनी संतान की शिक्षा से संबंधित लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में यदि कोई अवरोध चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। आज आपको किसी की भी बातों को अपने मन से नहीं लगाना है, नहीं तो आपको परेशानी ही होगी। यदि आज ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति से धन का लेनदेन करना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर करें,  क्योंकि इसमें आपक रिश्ते में दरार पड़ सकती है।

 

- Advertisement -
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Recent articles

spot_img

Don't Miss

spot_img
spot_img
spot_img