आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सफलतादायक रहेगा। यदि आज आप किसी बैंक से लोन लेने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो उसमें आज आपको सफलता प्राप्त होगी। नौकरी कर रहे जातको को आज नौकरी में किसी अधिकारी व अपने बोस से सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। पुराने मित्रों से आज मुलाकात होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। भाई बहनों से संबंध मजबूत होंगे। भाई के स्वास्थ्य की चिंता आज आपको सता सकती है। सायंकाल का समय आप किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। मानसिक और शारीरिक श्रम आपको थकान महसूस करा सकते हैं। ज्यादा भागदौड़ करनी होगी, लेकिन इसमें आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। आप के निर्णय लेने की क्षमता से आज आपको लाभ मिल सकता है। आपके पास कुछ रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी काम में आज निवेश करना पड़े, तो अवश्य करें। जिसके भविष्य में आपको उत्तम लाभ प्राप्त होंगे। आज सायंकाल के समय आप किसी मांगलिक समारोह में व्यतीत कर सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपने अपने व्यवसाय में बहुत लंबे समय से अब तक जो परिश्रम किया है, अब आपको उसके लाभ उठाने का समय आ गया है। संतान के प्रति आपका विश्वास आज और अधिक मजबूत होगा। ननिहाल पक्ष से भी आज आपको प्रेम व स्नेह मिलता दिख रहा है। अपनी माता जी के स्वास्थ्य का आज आप विशेष ध्यान रखें। आज आप अपनी शान-शौकत के लिए कुछ धन खर्च करेंगे, जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही मुश्किलों के समाधान के लिए आज अपने गुरुजनों से बातचीत करनी पड़ेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको नाराजगी के संकेत मिल सकते हैं, लेकिन आपको अपने गुस्से पर काबू रख कर मधुर वाणी का प्रयोग करना है, नहीं तो रिश्तो में दरार पड़ जाएगी। यदि आपको नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट चल रहा है, तो उसमें आज सुधार होगा। व्यवसाय में गति के लिए आज आप कोई नई रणनीति बनाएंगे एवं अपने पिताजी से सलाह लेंगे। संतान के विवाह से संबंधित आज कोई अहम फैसला आप ले सकते हैं। प्रेम जीवन आनंदमय रहेगा। सायंकाल के समय आप जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने माता-पिता से सुख व सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन जीवन साथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है और आपकी परेशानी भी बढ़ सकती हैं। व्यापार कर रहे लोगों को आज कुछ नए आर्डर प्राप्त होंगे। आज आपके अंदर निर्भीकता का भाव रहेगा और आप कठिन से कठिन कार्य को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। परिवार में यदि कोई विवाद चल रहा है, तो फिर से सिर उठा सकता है, लेकिन परेशान ना हो। माता पिता की सलाह से वह शाम तक समाप्त हो जाएगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। आपके अधिकारों व संपत्ति में आज वृद्धि होगी, जिसे देखकर आपकी संतान व आपके जीवन साथी दोनों प्रसन्न रहेंगे। मित्र की सहायता भी कर सकते हैं। यदि आज किसी नए कार्य में इन्वेस्टमेंट करना पड़े, तो अवश्य करें क्योंकि वह शुभ रहेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। आज परिवार में किसी नन्हे मेहमान का आगमन हो सकता है। रोजगार से जुड़े जातकों को आज रोजगार के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। शाम के समय दोस्तों में रिश्तेदारों से बात करके मन में प्रसन्नता रहेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज के दिन आप किसी वजह से कुछ परेशान नजर आएंगे, जिससे आपके मन में अशांति का भाव रहेगा, लेकिन फिर भी व्यापार में वृद्धि के लिए किए गए प्रयास सफलता दायक रहेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आपका कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें आज आपको सफलता मिलती दिख रही है। जीवन साथी के स्वास्थ्य में आज कुछ कमी आ सकती है, जिसमे भागदौड़ अधिक रहेगी और धन भी व्यय होगा, लेकिन संतान से संबंधित कोई शुभ सूचना आज आपको प्राप्त हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके स्वास्थ्य में कुछ खराबी लेकर आ सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि आज आपको पेट दर्द, गैस रोग हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें और खान-पान पर संयम बरतें। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के बुजुर्ग व्यक्तियों की सलाह से कार्य होगा। आज धार्मिक अनुष्ठानो मे रुचि रखकर पूर्ण सहयोग करेंगे और धार्मिक कार्यों में भी आपका मन लगेगा। सायं काल के समय यदि पड़ोसी से कोई वाद विवाद होता है, तो उसे बढ़ने ना दें, नहीं तो कानूनी हो सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज एक तरफ तो आपको कुछ उपहार प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन दूसरी तरफ आपके कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे, जो आपको न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। मामा पक्ष से आज मान सम्मान प्राप्त होता दिख रहा है। जीवन साथी का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए आप समय निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि किसी नए व्यवसाय में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो अवश्य करें क्योंकि इसका भविष्य में आपको उत्तम लाभ प्राप्त होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। बुद्धि व विवेक से किए गए कार्यों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी, जिसे देख कर आप के कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न होंगे, लेकिन परेशान ना होवें। वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आय सीमित होगी, इसलिए आवश्यकता अनुसार ही व्यय करें, नहीं तो आर्थिक स्थिति पर संकट आ सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा मैं उत्तम सफलता प्राप्त होगी। व्यापार के लिए आज कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। पुत्र व पुत्र से संबंधित यदि कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज हल होगा। आज शाम का समय आप अपने मित्रो के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे। आज के दिन आपको सामाजिक सम्मान मिलता दिख रहा है, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप का मनोबल बढ़ेगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व है, अन्य व्यक्ति आपसे मित्रता रखने की चेष्टा करेंगे। व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, लेकिन परेशान ना हो। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।














