लड़कियां तो रंग खेलने से पहले अपनी त्वचा का ख्याल रख लेती हैं। लेकिन लड़के इस मामले में भूल कर जाते हैं। जिसकी वजह से जहां उनके चेहरे पर रंग ज्यादा दिन तक टिका रह जाता है तो वहीं दूसरी तरफ इससे त्वचा को नुकसान भी होता है। इसलिए जरूरी है कि लड़के भी रंग खेलने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें। जिससे कि हानिकारक रंगों के केमिकल से अपनी सिर से लेकर चेहरे की त्वचा को बचाया जा सके।

मॉइश्चराइजर लगाए
लड़कियों की तरह ही लड़कों को भी रंग खेलने से पहले चेहरे पर मॉइश्चराइजर भरपूर मात्रा में लगा लेना चाहिए। इससे चेहरे पर नमी रहेगी और रंग पूरी तरह से त्वचा के अंदर तक नहीं पहुंचेगा।

सनस्क्रीन लोशन लगाए
वहीं शरीर को रंगों और धूप में खेलने के प्रभाव से बचाने के लिए सनस्क्रीन लोशन भरपूर मात्रा में लगा लेना चाहिए। जिससे कि शरीर की त्वचा पर एक प्रोटेक्टिव पर्त बन जाए और रंगों का असर त्वचा पर ऊपरी तौर पर ही रहे। वो अंदर तक ना समा पाए।

नारियल के तेल से अच्छे से मालिश कर लें
कई बार केमिकल वाले रंगों की वजह से बाल झड़ना शूरू हो जाते हैं। अगर आपको अपने बालों से प्यार है तो रंग खेलने से पहले सिर पर नारियल के तेल की अच्छे से मालिश कर लें। इससे सिर पर चाहे जितना भी रंग पड़ेगा। जब आप शैंपू करेंगे तो सारा रंग पानी के साथ बहकर बाहर निकल जाएगा और बालों को नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा।

बेसन या फिर आटे के फेस पैक लगाकर मसाज करे
रंग खेलने के बाद किसी भी साबुन से नहाना त्वचा को और भी ज्यादा रूखा बना देता है। इसलिए जरूरी है कि रंग खेलने के बाद त्वचा पर घर पर बने बेसन या फिर आटे के फेस पैक को त्वचा पर लगाकर मसाज करिए। फिर इसे छुड़ाकर किसी माइल्ड सोप से नहाएं। इससे रंग जल्दी छुटेगा और त्वचा पर बुरा असर भी नहीं होगा।










