New Delhi : भारतीय क्रिकेट के ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने आज टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिये उन्होंने यह भावुक ऐलान किया। इससे पहले वे T20 इंटरनेशनल से भी विदाई ले चुके हैं। बल्ले से कमाल करने वाले रोहित शर्मा का टेस्ट करियर हालांकि उतार-चढ़ाव भरा रहा। 67 टेस्ट में 40.57 की औसत से 4,301 रन, 12 शतक और 18 अर्धशतक उनके नाम दर्ज हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 212 रहा।
टेस्ट में बतौर ओपनर उन्होंने 43 मैचों में 2,697 रन बनाये, लेकिन हालिया फॉर्म खासा निराशाजनक रहा। ऑस्ट्रेलिया दौरे में 5 पारियों में सिर्फ 6.20 की औसत और न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टेस्ट में 15.16 की औसत ने शायद इस फैसले को जल्द करा दिया। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी रोहित फ्लॉप रहे, जहां 14 मैचों में महज 681 रन बना पाये। कप्तान के तौर पर उन्होंने 24 टेस्ट में टीम इंडिया का नेतृत्व किया और 30.58 की औसत से 1,254 रन बनाये। रोहित शर्मा अब वनडे पर फोकस करेंगे। टेस्ट को अलविदा कहना भावनात्मक जरूर है, लेकिन भारतीय क्रिकेट में उनका योगदान अमिट रहेगा।
इसे भी पढ़ें : Breaking : गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई बैठक, ये होंगे शामिल
इसे भी पढ़ें : भारत के एयर स्ट्राइक के बाद ट्रंप का पहला बयान… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Big Breaking : रक्षा मंत्री ने ‘X’ पर किया पोस्ट
इसे भी पढ़ें : भारत के एयर स्ट्राइक के बाद ट्रंप का पहला बयान… देखें वीडियो




