पुराना स्मार्टफोन घर बैठे ऐसे बेचकर पा सकते हैं हजारों रुपये…

Date:

spot_img

Kohramlive : आज लगभग हर किसी के पास स्मार्टफोन है। नया फोन आने के बाद पुराना डिवाइस अक्सर अलमारी या दराज में पड़ा रह जाता है। अगर फोन की स्थिति ठीक है, तो उसे कबाड़ समझकर रखने के बजाय ऑनलाइन बेचकर अच्छी रकम हासिल की जा सकती है। खास बात यह है कि इसके लिये घर से बाहर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ती।

घर बैठे कैसे बेचें पुराना फोन?

पुराने स्मार्टफोन खरीदने वाले कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं, जैसे Flipkart, Cashify और Cash For Phone। इन प्लेटफॉर्म पर जाकर फोन का मॉडल, उसकी कंडीशन और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करनी होती है। जानकारी के आधार पर आपको फोन की अनुमानित कीमत बताई जा सकती है।

घर पर ही होगी फोन की जांच

अगर ऑफर स्वीकार करते हैं, तो फोन कलेक्शन के लिये अपॉइंटमेंट बुक किया जा सकता है। कलेक्शन के समय फोन की वास्तविक स्थिति और आपके द्वारा दी गई जानकारी की जांच की जाती है। इसके बाद फोन की अंतिम कीमत तय होती है।

पैसे कैसे मिलेंगे?

फोन की जांच और कीमत तय होने के बाद निर्धारित रकम आपके बैंक खाते में ट्रांसफर की जा सकती है। इसके बाद पुराना फोन कलेक्ट कर लिया जाता है। इस तरह घर में पड़े पुराने स्मार्टफोन से आप बिना किसी दुकान पर जाये पैसे हासिल कर सकते हैं।

फोन बेचने से पहले ये काम जरूर करें

  • फोन से SIM कार्ड निकाल लें।
  • फोटो, वीडियो और जरूरी फाइलों का बैकअप ले लें।
  • बैंकिंग और अन्य संवेदनशील जानकारी डिलीट कर दें।
  • सेव किये हुये कार्ड और पेमेंट से संबंधित डेटा हटा दें।
  • सभी जरूरी अकाउंट से लॉगआउट करें।
  • अंत में फोन को फैक्ट्री रिसेट जरूर करें।

पुराना फोन बेचते समय सिर्फ उसकी कीमत पर ध्यान न दें। अपने निजी डेटा और बैंकिंग जानकारी की सुरक्षा सबसे जरूरी है। फैक्ट्री रिसेट करने से पहले यह भी सुनिश्चित कर लें कि आपका जरूरी डेटा सुरक्षित रूप से बैकअप हो चुका है।

इसे भी पढ़ें :

बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, खाते में पहुंचे ₹7 हजार…

Bihar : बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के...

विश्व कप फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष तीरंदाज बने धीरज…

Kohramlive : निशाना सिर्फ 10 पर था, लेकिन दांव इतिहास...

HEC बाईपास रोड पर जमकर हंगामा, भारी फोर्स तैनात…

Ranchi : राजधानी रांची में HEC बाईपास रोड पर...

अंबानी के आंगन में सजा गणपति का दरबार, सितारों से जगमग हुई शाम…

Kohramlive : गणपति बप्पा की भक्ति और बॉलीवुड सितारों...

बच्चों को अच्छी सीख देनी है तो पहले खुद बदलें ये 5 आदतें…

Kohramlive : बच्चे की पहली पाठशाला घर होता है...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: