spot_img
spot_img

मां की याद में नम हुईं हेमंत सोरेन की आंखें, निभाईं परंपरायें…

Date:

spot_img
spot_img

Ramgarh : मां की ममता का कोई विकल्प नहीं होता। मां भले ही दुनिया से विदा हो जाये, लेकिन उनकी यादें जीवन के हर मोड़ पर साथ चलती हैं। कुछ ऐसा ही भावुक दृश्य मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में देखने को मिला, जहां उन्होंने अपनी दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन किया। मुख्यमंत्री ने पूरे श्रद्धा और सादगी के साथ अपनी पूजनीय माता को याद किया। इस दौरान उन्होंने परंपरा के अनुसार दातून, पानी और भोजन परोसने की रस्म पूरी की तथा नम आंखों से माता को नमन किया। परिवार के सदस्य, सगे-संबंधी और गांव के लोग इस भावुक अवसर पर मौजूद रहे।

नेमरा में मां की स्मृति में निभाईं परंपरायें

रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित पैतृक गांव में मुख्यमंत्री ने अपनी माता की आत्मा की शांति के लिये पारंपरिक रस्में निभाईं। यह अवसर केवल एक पारिवारिक संस्कार नहीं, बल्कि मां के प्रति प्रेम, सम्मान और श्रद्धा व्यक्त करने का भी था। मुख्यमंत्री ने अपनी दिवंगत माता को स्मरण करते हुये सामाजिक और पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया। गांव के लोगों और परिजनों की मौजूदगी में पूरा माहौल भावुक रहा। इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के श्राद्ध (दशकर्म) और संस्कार भोज कार्यक्रम की तैयारियों का भी जायजा लिया। परिवार में होने वाले इन पारंपरिक संस्कारों को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने अपनी मौजूदगी में तैयारियों की जानकारी ली।

विधायकों ने पहुंचकर जताई गहरी संवेदना

मुख्यमंत्री के पैतृक आवास पर विधायक प्रदीप प्रसाद, शत्रुघ्न महतो और रोशन लाल चौधरी ने उनसे मुलाकात की। तीनों विधायकों ने स्वर्गीय रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मुख्यमंत्री और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा इस कठिन समय में परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

इसे भी पढ़ें :

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...