कॉकटेल कल्चरल टूरिज्म परोसेगी झारखंड सरकार, क्‍या है ये, जानिये…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : झारखंड की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विरासत को देखने और संजोने का मौका देने में पर्यटन नीति मील का पत्थर साबित होगी। इसके लिए राज्य सरकार एकीकृत आदिवासी परिसर विकसित करेगी। इसके तहत पर्यटकों को एक ही स्थान पर झारखंड की संस्कृति, इतिहास और विरासत का दीदार होगा, वही विविध व्यंजनों के स्वाद का लुफ्त भी मिलेगा। यह कॉकटेल कल्चरल टूरिज्म पर्यटकों को परोसेगा। इस कॉकटेल में स्थानीय नृत्य, गीत और संगीत को भी शोकेस किया जाएगा। इस पर्यटन पैकेज का मकसद पर्यटकों को राज्य की सांस्कृतिक विविधता और जीवंतता का अनुभव देकर आकर्षित करना है।

स्‍थायी आजीविका का होगा विकास

पर्यटन नीति के तहत कल्चरल टूरिज्म के जरिये स्थायी आजीविका को बढ़ावा देने और स्वरोजगार पैदा करने के लिए शिल्प और व्यंजनों में झारखंड की समृद्ध विरासत को साथ लेकर चलने की योजना है। राज्य के हस्तशिल्प की समृद्ध परंपरा और उद्योग विभाग के अनुरूप निवेश के अवसर को बढ़ावा दिया जाएगा। फूड फेस्टिवल के माध्यम से क्षेत्रीय व्यंजनों को नया आयाम मिलेगा। पर्यटन सूचना केंद्र, होटल, हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन और अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर झारखण्ड के हस्तशिल्प प्रदर्शित किए जायेंगे। राज्य और राज्य के बाहर विभिन्न पर्यटन प्रदर्शनियों के माध्यम से हस्तशिल्प और क्षेत्रीय खानपान को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएंगे।

संस्कृति और परंपरा की पर्यटकों को मिलेगी जानकारी

पर्यटकों को यहां की परंपरा और संस्कृति से अवगत कराने के लिए विभिन्न मेलों और त्योहारों, पारंपरिक जीवन शैली, रीति-रिवाजों, पोशाक और खानपान से रूबरू कराने की योजना पर सरकार कार्य कर रही है। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर), संगीत नाटक अकादमी, क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों और अन्य संगठनों को झारखण्ड में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

Read More :डीएसपी ने थानेदारों के लिए जारी किया ये फरमान

Read More :सपा ने खोला वादों का पिटारा, अखिलेश बोले…

Read More :UP में BJP का मेनिफेस्‍टो जारी, देखिए वादों के पिटारे से क्या-क्या निकला…

Read More : इंस्ट्रक्टर के 2504 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन…

Read More : गुमला की जवान लड़की रांची के हरमू में इस हाल में मिली

Read More : टहलने निकले लोग रह गये हक्‍का-बक्‍का, जानें क्‍यों…

Read More : महाभारत के “भीम” का निधन, ऐसा था जलवा

Read More :   “जब कभी भी सु‍नोगे गीत मेरे”…याद कर जाओगे…देखें वीडियो

Read More :  फिर लहूलुहान हुए कई बाल कैदी… देखिये कैसे क्या हुआ

Read More :  सदा के लिए खामोश हो गई स्‍वर सरस्‍वती, जानिये लता के जीवन की खास बातें…

Read More :  पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बनी कार, जिंदा जले 3 लोग

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...

दनुआ घाटी में फिर चीखी रफ्तार, पलभर में…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण की दनुआ घाटी आज फिर...

लाइन होटलों में पुलिस की रेड…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण थाना क्षेत्र के लाइन होटलों...