Ranchi : JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में आरोपित झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव और JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते की जमानत याचिका पर CID कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट अब 5 सितंबर को जमानत याचिका पर फैसला सुनायेगा। एल खियांग्ते की ओर से पैरवी करते हुये अधिवक्ता ने अदालत में कहा कि उनके खिला फ लगाये गये आरोपों के समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य नहीं है। बचाव पक्ष ने यह भी दलील दी कि जांच के दौरान हुई छापेमारी में खियांग्ते के खिलाफ कोई आपत्तिजनक सामग्री या साक्ष्य बरामद नहीं हुआ। इन्हीं आधारों पर अदालत से जमानत देने की मांग की गई।
एल खियांग्ते की जमानत याचिका पर सुनवाई, इस रोज फैसला…
Date:




