spot_img

चलती बाइक खुद का वीडियो बनाया, फिर पी गया ज’हर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : राजस्थान के बीकानेर जिले से आई यह खबर दिल को झकझोर देती है। कर्ज, डर और धमकियों के साये में एक आदमी ने जिंदगी से हार मान ली। खाजूवाला थाना क्षेत्र के सियासर इलाके के 7 एसएसएम गांव में
35 वर्षीय मकबूल खान ने 10 लाख रुपये की मांग और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर कीटनाशक पी लिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मकबूल ने मरने से पहले बाइक चलाते हुये एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें अपनी बेबसी, डर और मजबूरी साफ-साफ बयान की। वीडियो में मकबूल कहते हैं, “मैं मजबूरी में यह कदम उठा रहा हूं। मेरे पास 10 रुपये भी नहीं हैं, 10 लाख कहां से दूं… 15 दिन से धमकी मिल रही है, राजीनामा नहीं हुआ तो सिर फोड़ देंगे, हाथ-पैर तोड़ देंगे।” यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और पुलिस हरकत में आई। मकबूल के भाई सुभान खान ने खाजूवाला थाने में कानाराम जांगू के खिलाफ आत्महत्या के लिये उकसाने का केस दर्ज कराया है। आरोप है कानाराम जांगू ने 10 लाख रुपये की मांग की, रकम न देने पर जान से मारने और हाथ-पैर तोड़ने की धमकियां दीं, लगातार मानसिक दबाव में मकबूल पूरी तरह टूट गया और कीटनाशक पी गया। पुलिस ने वायरल वीडियो को अहम सबूत के तौर पर सुरक्षित कर लिया है। कॉल रिकॉर्ड, लेन-देन और धमकियों की गहन जांच शुरू कर दी है।

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई