spot_img

क्या कभी आपने बर्फ से बना होटल देखा है?

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हम आपको एक आनोखे होटल के बारे में बताने जा रहे हैं जो पूरी तरह बर्फ से बना हुआ है। कनाडा का ‘Hôtel de Glace ‘ दुनिया में काफी फेमस है। इस साल 2021 में इस होटल की ताजा तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। ये होटल बर्फ से बना है और ये स्वर्ग से कम नजर नहीं आ रहा है। (Photo:Hotel de Glace)

साल 2021 के लिए ये होटल जनवरी में खुला है। इसे पिछले 21 साल से, हर साल ठंड के दिनों में बर्फ से तैयार किया जाता है।  (Photo: Hotel de Glace)

‘होटल डी ग्लेस ‘ क्यूबेक के गांव वैकेंसेस वल्कार्टियर में स्थित है। इस साल इस होटल का थीम क्यूबेक के प्राचीन किस्सों और किंवदंतियों पर आधारित हैं । 2021 के इंटीरियर को नाम दिया गया है- एक असली दुनिया की यात्रा। (Photo: Hotel de Glace)

इस साल 2021 में  ये होटल 30000 स्क्वायर फूट में बनाया गया है और 15 हजार टन बर्फ का इस्तेमाल इसे बनाने में किया गया है। (Photo: Hotel de Glace)

साल 2001 से ये होटल बनना शुरू हुआ है। तब से यहां 20 लाख लोग आ चुके हैं और करीब 70 हजार मेहमान रातभर रुकते भी हैं। इस होटल में सबसे मुश्किल होता है जमीन का निर्माण क्योंकि उसी पर पूरे होटल का भार टिका रहता है।  ये जमीन करीब एक मीटर मोटी है।  होटल के मुताबिक इसकी दीवार 2.4 मीटर तक बेस पर मोटी है जबकी सीलिंग तक पहुंचते-पहुंचते इसकी मोटाई 6 मीटर हो जाती है। 

होटल में मेहमानों को सोने के लिए आर्कटिक स्लीपिंग बैग दिए जाते हैं जिससे उन्हें गर्म महसूस हो। Hôtel de Glace का कहना है कि यह सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, भौगोलिक और तकनीकी विविधता प्रदान करता है, और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की कला को दर्शाता है। ये होटल मार्च तक ऐसे ही बना रहता है फिर जब तापमान बढ़ने लगता है तो इसे बंद कर दिया जाता है। ये होटल हर साल करीब 10 मिलियन डॉलर रुपये तक कमा लेता है। 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

Kohramlive : किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिहाज...

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...