spot_img
spot_img

सगी बहनों को का’ट डाला, फिर पहुंचा थाने…

Date:

spot_img
spot_img

Janshedpur : जिस घर में रातभर पूजा-पाठ और अनुष्ठान की बातें हो रही थीं, उसी घर में सुबह होने से पहले खून की होली खेल दी गई। जिन दो बहनों को अपने ही भाई ने घर बुलाया था, उन्हें शायद अंदाजा भी नहीं था कि यह मुलाकात उनकी जिंदगी की आखिरी रात बन जायेगी। पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ प्रखंड के बाबईदा गांव में दो सगी बहनों की हत्या की इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इल्जाम है कि स्वरूप टुडू ने अपनी बड़ी बहनों 50 वर्षीय लक्ष्मी मुंडी और 52 वर्षीय दुलारी सोरेन की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी खुद धालभूमगढ़ थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने बीती रात अपने घर पर एक ओझा-गुनी को बुलाया था। पूजा-पाठ और अनुष्ठान में शामिल होने के लिए दोनों बहनों को भी घर बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि रातभर चले अनुष्ठान के बाद जब दोनों बहनें सो रही थीं, तभी उन पर हमला किया गया। आखिर ऐसा क्या हुआ कि भाई ही अपनी बहनों का कातिल बन गया? क्या इस खौफनाक वारदात के पीछे अंधविश्वास था या कोई दूसरी वजह? इन सवालों के जवाब तलाशने में पुलिस जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही धालभूमगढ़ थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ बाबईदा गांव पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ओझा-गुनी की भूमिका और किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। दो बहनों की मौत से गांव में मातम और दहशत का माहौल है।

इसे भी पढ़ें :

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: