माघ माह में पड़ने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। गुप्त नवरात्रि 12 फरवरी से आरंभ हुई थी, जिसका समापन 21 फरवरी को हो रहा है।21 फरवरी 2021 दिन रविवार को गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि है जिसे महानवमी भी कहा जाता है। यदि आप किसी भी तरह की आर्थिक स्थिति कमोजर है। कर्ज से परेशान हैं या फिर बार-बार प्रयास करने पर भी उन्नति नहीं हो रही है तो इस दिन कुछ उपाय करके आप इन समस्याओं के मुक्ति पाने के साथ अपने भाग्य को चमका सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उपाय….

कर्ज से मुक्ति प्राप्त करने के लिए
यदि आपके ऊपर किसी भी प्रकार का कर्ज है और प्रयास करने के बाद भी कर्ज चुकता नहीं हो पा रहा है तो आप गुप्त नवरात्रि के अंतिम दिन यानि नवमी तिथि पर आम की समिधा से हवन अग्नि प्रज्वलित करें और उसमें गाय के शुद्ध घी में कमलगट्टे को डुबोकर दुर्गासप्तशती का पाठ करते हुए आहुति दें। हवन पूर्ण होने के बाद अपने घर पर नौं कन्याओं को बुलाकर पूजन करें और उन्हें मखाने के खीर बनाकर खिलाएं। उन्हें दक्षिणा देकर आशीर्वाद लें और उन्हें सम्मानपूर्वक विदा करें। मां दुर्गा की कृपा से जल्दी ही कर्ज से मुक्ति के रास्ते बनने लगते हैं।

धन प्राप्ति के लिए

नौकरी प्राप्ति और व्यापार के लिए
गुप्त नवरात्रि की नवमी के दिन मां दुर्गा के समक्ष दुर्गासप्तशती के 12वें अध्याय के 21 पाठ निष्ठा के साथ करें। तत्पश्चात कन्या पूजन करें और उन्हें भोजन करवाएं, इससे आपके व्यापार और नौकरी में आने वाली समस्त बाधाएं दूर होती हैं। आपका कारोबार भी तरक्की पकड़ने लगता है।

चौतरफा उन्नति प्राप्त करने के लिए
यदि आप सर्वत्र उन्नति प्राप्त करना चाहते हैं तो गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि के दिन सायंकाल के समय गेहूं के आटे में काले तिल मिलाकर उसे गूंथ लें अब इस आटे के 11 दीपक बनाकर इसमें सरसों का तेल डालकर मां दुर्गा मंदिर में प्रज्जवलित करें। इसके बाद मां दुर्गा के समक्ष वहीं पर बैठकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें। मान्यता है कि इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।








