Kohramlive : 26 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा मनाई गई। इसी के साथ पितृपक्ष की शुरुआत हो गई। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस दौरान गुरु कर्क राशि में उच्च स्थिति में, जबकि शुक्र तुला राशि में अपनी ही राशि में रहेंगे। 26 सितंबर को बुध ने भी कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश किया। ग्रहों की इस स्थिति का असर सभी राशियों पर अलग-अलग माना जा रहा है। खासतौर पर 5 राशियों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में नये अवसर बनने के संकेत बताये जा रहे हैं।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके बन सकते हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है और लंबे समय से अटका काम गति पकड़ सकता है। आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना लाभकारी रहेगा।
मिथुन राशि
संपर्क और संवाद से जुड़े मामलों में फायदा मिल सकता है। कारोबारियों को नये लोगों से जुड़ने या व्यापार बढ़ाने का अवसर मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने का समय है। आय के नए साधनों पर भी काम शुरू हो सकता है।
कर्क राशि
गुरु का कर्क राशि में उच्च स्थिति में होना ज्योतिषीय दृष्टि से अहम माना जा रहा है। आत्मविश्वास बढ़ सकता है और करियर से जुड़े फैसलों में स्पष्टता आ सकती है। कामकाज में सम्मान के साथ नया अवसर मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति में भी सुधार की संभावना है।
तुला राशि
तुला राशि में शुक्र की स्थिति और बुध का प्रवेश इस राशि के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। व्यापार, साझेदारी, रचनात्मक कार्य और बातचीत से जुड़े मामलों में नये रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी बदलने या नई जिम्मेदारी लेने की योजना बना रहे लोगों को अवसर मिल सकता है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह समय पुराने कामों की समीक्षा और भविष्य की योजनाओं को व्यवस्थित करने का हो सकता है। मेहनत के दम पर करियर में स्थिरता आने के साथ आर्थिक स्थिति में सुधार के रास्ते बन सकते हैं।
Disclaimer : यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और ग्रहों की गणना पर आधारित है। इसे निश्चित भविष्यवाणी के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।






