spot_img
spot_img

15 साल पूरे कर चुके सरकारी वाहन अब होंगे गायब, झारखंड में स्क्रैपिंग की तैयारी तेज…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : सरकारी दफ्तरों, पुलिस थानों और विभागीय परिसरों में सालों से खड़े पुराने वाहनों की अब विदाई होने वाली है। कोई वाहन दुर्घटना के बाद थाने में पड़ा है, तो कोई मरम्मत के लायक भी नहीं बचा। ऐसे वाहनों से अब सरकारी परिसर खाली होंगे और उनका व्यवस्थित निस्तारण किया जायेगा। झारखंड सरकार ने 15 साल की सेवा अवधि पूरी कर चुके सरकारी वाहनों को स्क्रैप करने की दिशा में पहल तेज कर दी है। इसके लिये पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा (RVSF) के माध्यम से पूरी प्रक्रिया अपनाई जायेगी। परिवहन विभाग के सचिव राजीव रंजन ने बुधवार को प्रोजेक्ट भवन, रांची में राज्यस्तरीय नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक कर इस संबंध में जरूरी निर्देश दिये।

थानों में पड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की भी होगी छुट्टी

इस पहल के तहत सिर्फ सरकारी दफ्तरों में इस्तेमाल हो चुके पुराने वाहन ही नहीं, बल्कि पुलिस थानों में लंबे समय से पड़े दुर्घटनाग्रस्त और अनुपयोगी वाहनों को भी निस्तारण की प्रक्रिया में शामिल किया जायेगा। ऐसे वाहन जिनकी मरम्मत संभव नहीं है या जिनका इस्तेमाल व्यावहारिक रूप से नहीं हो सकता, उन्हें निर्धारित नियमों के तहत स्क्रैप किया जायेगा। परिवहन सचिव राजीव रंजन ने कहा कि पूरी प्रक्रिया केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप होगी। सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाकर पारदर्शी व्यवस्था तैयार की जायेगी।

पुराना कबाड़ हटेगा, सरकारी खजाने को भी होगा फायदा

सरकार की इस पहल का मकसद केवल पुराने वाहनों को हटाना नहीं है। इससे सरकारी संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल होगा, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और सड़क सुरक्षा भी मजबूत होगी। खास बात यह है कि स्क्रैपिंग की प्रक्रिया से जुड़े वित्तीय और राजस्व संबंधी लाभ भी संबंधित विभागों को मिलेंगे। वहीं, परिवहन विभाग के माध्यम से देय कर की राशि सरकारी खजाने में जमा होगी। बैठक में MSTC और RVSF के प्रतिनिधियों ने अधिकारियों को वाहन स्क्रैपिंग की पूरी प्रक्रिया समझाई। इसमें MSTC और GeM पोर्टल पर पंजीकरण, वाहनों का विवरण अपलोड करना, नीलामी और पंजीकृत स्क्रैपिंग सेंटर के माध्यम से वाहनों का निस्तारण शामिल है। परिवहन सचिव ने सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को अपने-अपने विभागों में ऐसे वाहनों की पहचान कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी तरह की तकनीकी परेशानी या संशय होने पर परिवहन विभाग से मार्गदर्शन लिया जा सकता है। बैठक में विभिन्न विभागों के नोडल पदाधिकारियों के साथ MSTC, GeM और पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा (RVSF) के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें :

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...