spot_img

मॉब-लिंचिंग करने वालों को बांग्लादेश भेजे सरकार : पंकज मिश्र

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : सीमापार बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर सियासत गरमा गई है। जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज मिश्र ने केंद्र सरकार पर सीधा और तीखा प्रहार करते हुये कहा है कि या तो केंद्र सरकार तत्काल हस्तक्षेप करे या फिर मॉब-लिंचिंग करने वालों को बांग्लादेश भेज दे। पंकज मिश्र ने सवाल उठाया कि भारत में हिंदुओं की रक्षा के नाम पर राजनीति करने वाले संगठन आखिर अब कहां हैं? उन्होंने खुले शब्दों में कहा कि बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद (VHP) एवं तथाकथित गोरक्षक, इन सबको बांग्लादेश भेज देना चाहिये, जहां सच में हिंदू अल्पसंख्यक अत्याचार झेल रहे हैं। पंकज मिश्र ने देश के अंदर हो रही घटनाओं पर भी चिंता जताई और कहा कि माल-लिंचिंग की घटनाएं आम हो चुकी हैं, निर्दोष लोगों की जान जा रही है। सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि “हिंदुओं के तथाकथित ठेकेदार देश में लोगों की जान ले रहे हैं और सरकार चुप्पी साधे बैठी है।” पंकज मिश्र ने दो टूक कहा कि देश में नफरत फैलाने वालों को संरक्षण नहीं, बल्कि जवाबदेही तय होनी चाहिये।

विदेश नीति पर सवाल

पंकज मिश्र ने भारत की विदेश नीति को लेकर भी तल्ख टिप्पणी की और कहा कि हम खुद को विश्व गुरु समझ बैठे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि हमारी विदेश नीति पूरी तरह फेल है। उन्होंने कहा कि नेपाल और बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देश भी अब भारत की नहीं सुन रहे, जो केंद्र सरकार की कूटनीतिक नाकामी को उजागर करता है।

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई